Home
Class 10
BIOLOGY
क्वाशिओरकोर रोग क्या है? इसके लक्षण व रो...

क्वाशिओरकोर रोग क्या है? इसके लक्षण व रोकथाम के उपाय लिखिए ।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

क्वाशिओरकोर (Kwashiorkor)- प्रोटीन की कमी से होने वाले रोग को क्वाशिओरकोर कहते हैं। गरीबी के कारण लोग भोजन में प्रोटीन पर्याप्त मात्रा में नहीं ले पाते हैं, जिसके कारण कुपोषण के शिकार हो जाते हैं । अधिकांशत: छोटे बच्चे इस रोग से ग्रसित होते हैं । किशोरावस्था में और गर्भवती महिलाओं को प्रोटीनयुक्त भोजन की अतिआवश्यकता है ।

क्वाशिओरकोर रोग के लक्षण निम्नलिखित हैं -
(i) बच्चों का पेट फूल जाता है ।
(ii) इन्हें भूख कम लगती है।
(iii) स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाता है ।
(iv) त्वचा पीली व शुष्क हो जाती है एवं काली धब्बेदार होकर फटने लगती है।
(v) शरीर सूखकर दुर्बल हो जाता है।
(vi) ऑखें कांतिहीन एवं अन्दर धँस जाती हैं, इस स्थिति को मेरस्मस (Marasmus) रोग कहते हैं।
रोकथाम के उपाय-(i) इस रोग से ग्रसित बच्चों, किशोरों, गर्भवती महिलाओं आदि को प्रचुर मात्रा में प्रोटीनयुक्त भोजन का सेवन करना चाहिए ।
(ii) चिकित्सक से परामर्श लेवें।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • भोजन एवं मानव स्वास्थ्य

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (वस्तुनिष्ट प्रश्न)|10 Videos
  • भोजन एवं मानव स्वास्थ्य

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (अतिलघुत्तरात्मक प्रश्न)|16 Videos
  • भोजन एवं मानव स्वास्थ्य

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तर (लघुत्तरात्मक प्रश्न)|7 Videos
  • प्रतिरक्षा एवं रक्त समूह

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर ( निबन्धात्मक प्रश्न- )|4 Videos
  • मानव तंत्र

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न (निबंधात्मक प्रश्न)|29 Videos