Home
Class 10
BIOLOGY
व्यसन किसे कहते हैं ? नशीले पदार्थों का ...

व्यसन किसे कहते हैं ? नशीले पदार्थों का मानव पर क्या प्रभाव पड़ता है ? विस्तार से समझाइए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

व्यसन (Addiction )- व्यक्त की किसी भी पदार्थ पर जैसे कि तम्बाकू, एल्कोहॉल तथा ड्रग्स पर शारीरिक तथा मानसिक निर्भरता व्यसन कहलाती है ।
नशीले पदार्थों का मानव पर प्रभाव-नशीले पदार्थों में गुटका, तम्बाकू, शराब, अफीम, कोकीन, भांग, चरस, गांजा, हशीश, एलएसडी तथा दवाओं का दुरुपयोग शामिल है । इनके उपयोग से मानब पर निम्नलिखित प्रभाव पड़ते हैं-
(1) सभी नशीले पदार्थों के उपयोग का मनुष्य पर बहुत दुष्प्रभाव पड़ता है। लगातार उपयोग से मनुष्य स्थायी रूप से रोगी हो जाता है ।
(2) नशा करने वाला व्यक्ति धीरे-धीरे नशीले पदार्थों का आदी हो जाता है तथा और अधिक नशीले पदार्थों का उपयोग करने लगता है ।
(3) विभिन्न नशीले पदार्थों के उपयोग से कैंसर, वसीय यकृत, गुर्दों की खराबी आदि अनेक घातक रोग हो जाते हैं।
(4) नशीले पदार्थों के उपयोग से आर्थिक हानि एवं शारीरिक हानि दोनों होती है ।
(5) नशीले पदार्थों के उपयोग से शारीरिक सामंजस्य तथा नियंत्रण में कमी आती है, जिससे कार्यक्षमता घटती है तथा दुर्घटनाओं की भी सम्भावनाएँ बढ़ जाती हैं।
(6) परिवार में विच्छेदन बढ़ता है तथा अपराध प्रवृत्ति में भी बढ़ोतरी होती है ।
(7) इससे व्यक्ति की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के साथ-साथ उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को भी ठेस पहुँचती है।
(৪) व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाने से वह बार-बार बीमार रहने लगता है तथा उसकी असामयिक मृत्यु भी हो सकती है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • भोजन एवं मानव स्वास्थ्य

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघुत्तरात्मक प्रश्न)|22 Videos
  • प्रतिरक्षा एवं रक्त समूह

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर ( निबन्धात्मक प्रश्न- )|4 Videos
  • मानव तंत्र

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न (निबंधात्मक प्रश्न)|29 Videos