Home
Class 10
BIOLOGY
नासिका के मुख्य कार्यों की विवेचना करें।...

नासिका के मुख्य कार्यों की विवेचना करें।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

नासिका के मुख्य कार्य निम्न हैं
(1) नासिका में स्थित नासा मार्ग लगातार श्लेष्मा स्नावण के कारण नम व लसदार बना होता है, जो फेफड़ों तक जाने वाली वायु को नम बना देते हैं।
(2) वायु के साथ आये हानिकारक धूल के कण, जीवाणु, परागकण, फफूंद के कण आदि श्लेष्मा के साथ चिपक जाते हैं। इस प्रकार वायु का फिल्टरेशन होता है।
(3) नासागुहाओं के अग्रभागों की श्लेष्मा झिल्ली में तंत्रिका तंतुओं के अनेक स्वतंत्र सिरे उपस्थित होते हैं, जो गंध के बारे में ज्ञान प्राप्त करवाते हैं।
(4) नासा मार्ग से गुजरते समय वायु का ताप शरीर के ताप के समान हो. जाता है।
(5) नाक में पाये जाने वाले बाल भी वायु को फिल्टर करने का कार्य करते हैं।
Promotional Banner