Home
Class 10
BIOLOGY
स्त्रियों के प्राथमिक लैंगिक अंग के कार्...

स्त्रियों के प्राथमिक लैंगिक अंग के कार्य लिखें।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

स्त्रियों में प्राथमिक लैंगिक अंग के रूप में एक जोड़ी अण्डाशय (ovaries) पाये जाते हैं, जिसके निम्न कार्य हैं
(i) अण्डाशय में अण्डे का उत्पादन होता है।
(ii) अण्डाशय एक अन्तःस्रावी ग्रन्थि है अत: इसके द्वारा दो प्रकार के हार्मोन का स्रावण होता है, जिन्हें क्रमशः एस्ट्रोजन (Estrogen) व प्रोजेस्टेरोन (Progesteron) हार्मोन कहते हैं।
(iii) एस्ट्रोजन हार्मोन द्वारा मादा में द्वितीयक लैंगिक लक्षणों का विकास होता है
(iv) एस्ट्रोजन हार्मोन नारीत्व हार्मोन (Feminizing Hormone) कहलाता है।
(v) एस्ट्रोजन हार्मोन मादाओं में मैथुन इच्छा जागृत करता है। .
(vi) प्रोजेस्टेरोन गर्भधारण व गर्भावस्था के लिए आवश्यक हार्मोन है, इसे गर्भावस्था हार्मोन (Pregnancy Hormone) कहते हैं। प्रोजेस्टेरोन की कमी से गर्भपात हो जाता है।
Promotional Banner