Home
Class 10
BIOLOGY
हमारे शरीर में वसा का पाचन कैसे होता है?...

हमारे शरीर में वसा का पाचन कैसे होता है? यह प्रक्रम कहाँ होता है?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

हमारे शरीर में वसा का पाचन आहार नाल में लाइपेज नामक एंजाइम द्वारा होता है। पित्त रस में उपस्थित पित्त लवण वसा का इमल्सीकरण करते हैं अर्थात् वसा को छोटी गोलिकाओं में खंडित कर देते हैं। इससे एंजाइम की क्रियाशीलता बढ़ जाती है। जठर रस, आन्याशयी रस तथा आंत्र रस में उपस्थित लाइपेज एंजाइम इस इमल्सीकृत वसा को वसीय अम्ल तथा ग्लिसरॉल में बदल देता है। इस प्रकार वसा का पाचन हो जाता है।
Promotional Banner