Home
Class 10
BIOLOGY
मनुष्य में दाँत कितने प्रकार के होते हैं...

मनुष्य में दाँत कितने प्रकार के होते हैं? प्रत्येक का वर्णन कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

मनुष्य में दाँत चार प्रकार के होते हैं
(1) कृतक (Incisors)
(2) रदनक (Canines),
(3) अग्र-चवर्णक (Premolars)
(4) चवर्णक (Molars)
1. कृंतक (Incisors)-ये सबसे आगे के दाँत होते हैं, जो कुतरने तथा काटने का कार्य करते हैं। ये 6 माह की उम्र में निकलते हैं।
2. रदनक (Canines)-इनका कार्य भोजन को चीरने व फाड़ने का होता है। ये दाँत 16-20 महीने की उम्र में निकलते हैं। ये प्रत्येक जबड़े में 2-2 होते हैं।
3. अग्र-चवर्णक (Premolars)-ये भोजन को चबाने में सहायक होते हैं तथा प्रत्येक जबड़े में 4-4 पाए जाते हैं। ये दाँत 10-11 वर्ष की उम्र में पूर्ण रूप से विकसित होते हैं।
4. चवर्णक (Molars)-ये दाँत भी भोजन चबाने में सहायक होते हैं तथा प्रत्येक जबड़े में 6-6 पाये जाते हैं। प्रथमतः, ये 12 से 15 माह की उम्र में निकलते हैं।
Promotional Banner