Home
Class 10
BIOLOGY
भोज्य सम्बन्धी पादपों पर एक लेख लिखिये।...

भोज्य सम्बन्धी पादपों पर एक लेख लिखिये। 

लिखित उत्तर

Verified by Experts

सभी सजीवों को विभिन्न जैविक क्रियाओं को सम्पन्न करने के लिए ऊर्जा की आवश्यकता होती है। यह ऊर्जा उन्हें भोजन से प्राप्त होती है। पौधे सूर्य प्रकाश की उपस्थिति में प्रकाश संश्लेषण क्रिया कर खाद्य पदार्थों का निर्माण करते हैं। सजीव इन खाद्य पदार्थों को पौधों से प्राप्त करते हैं । खाद्य सम्बन्धी कुछ महत्त्वपूर्ण पादप निम्न प्रकार से हैं
(अ) अनाज (Cereals)-खाद्य पदार्थों का यह सबसे महत्त्वपूर्ण समूह है तथा ये पौधे ग्रेमेनी या पोयेसी कुल के सदस्य हैं। सभी अनाज स्टार्च के प्रमुख स्रोत होते हैं जो मानव के श्वसन क्रिया के आधारीय पदार्थ के रूप में उपयोग लिये जाते हैं। कुछ मुख्य अनाज देने वाले पौधे निम्न प्रकार से हैं
(i) गेहूँ (Wheat)-इसका वानस्पतिक नाम ट्रिटिकम एस्टाइवम (Triticum aestivum) है। इसे रबी की फसल के रूप में उगाया जाता है तथा अधिकांशतः भोज्य पदार्थ के रूप में इसका उपयोग किया जाता है। इसकी उन्नत किस्में सोनालिका, कल्याण सोना, शर्बती, सोनारा इत्यादि हैं। (ii) चावल (Rice)-इसका वानस्पतिक नाम ओराइजा सेटाइवा (Oryza sativa) है। इसका सबसे अधिक उपयोग भोजन के लिए किया जाता है। उत्पादन की दृष्टि से भारत का विश्व में प्रथम स्थान है, इसे खरीफ फसल के रूप में उगाया जाता है। इसकी उन्नत किस्में बासमती, स्वर्णदाना, जया, रत्ना, सोना आदि हैं।
(iii) मक्का (Maize)-इसका वानस्पतिक नाम जीआ मेज (Zea mays) है। इसे मोटे अनाज के रूप में जाना जाता है व खरीफ फसल के रूप में उगाया जाता है। इसकी उन्नत किस्में-विजय, शक्ति, रतन आदि हैं।
(iv) बाजरा (Pearl millet)-यह भी मोटा अनाज है। इसका वानस्पतिक नाम पेनिसिटम टाईफॉइडिस (Penisetum typhoides) है। इसे खरीफ फसल के रूप में उगाया जाता है।
(ब) दालें (Pulses)-दालें प्रोटीन का सबसे उत्तम स्रोत हैं। सभी दाल देने वाले पौधे लेग्यूमिनोसी (Leguminoceael) कुल के सदस्य हैं। कुछ मुख्य दाल प्रदान करने वाले पौधे निम्नलिखित हैं
(i) चना (Gram)- यह रबी की फसल है तथा इसका वानस्पतिक नाम साइसर ऐरीटिनम (Cicer arietinum) है। उत्पादन की दृष्टि से भारत का विश्व में प्रथम स्थान है। चने को दालों का राजा भी कहते हैं।
(ii) अरहर (Red gram)-इसका वानस्पतिक नाम केजेनस केजान (Cajanus cajan) है। यह भी रबी की फसल है।
(iii) मटर (Pea)- यह रबी की फसल है। इसका वानस्पतिक नाम पाइसम सेटाइवम (Pisum sativum) है।
(iv) मूंगफली (Ground nut)-भारत विश्व में मूंगफली का सबसे बड़ा उत्पादक है। इसका वानस्पतिक नाम एरेकिस हाइपोजिया (Arachis hypogea) है।
(v) सोयाबीन (Soyabean)- यह सर्वाधिक प्रोटीनयुक्त दाल है। सोयाबीन से तेल भी प्राप्त होता है। इसका वानस्पतिक नाम ग्लाइसीन मैक्स (Glycine max) है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • पादप एवं जन्तुओं के आर्थिक महत्त्व

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise  अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (वस्तुनिष्ठ प्रश्न )|10 Videos
  • पादप एवं जन्तुओं के आर्थिक महत्त्व

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise  अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न)|18 Videos
  • पादप एवं जन्तुओं के आर्थिक महत्त्व

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तर (लघूत्तरात्मक प्रश्न)|10 Videos
  • जैव विविधता एवं इसका संरक्षण

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (लघुत्तरात्मक प्रश्न)|5 Videos
  • पादपों एवं जन्तुओं का आर्थिक महत्व

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (लघुतरात्मक प्रश्न)|10 Videos