Home
Class 10
CHEMISTRY
ब्रांस्टेड-लोरी तथा लुइस के अनुसार अम्ल ...

ब्रांस्टेड-लोरी तथा लुइस के अनुसार अम्ल एवं क्षारं को स्पष्ट करें।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

ब्रांस्टेड-लोरी संकल्पना-ब्रांस्टेड-लोरी के अनुसार "अम्ल प्रोटॉन दाता होते हैं तथा क्षार प्रोटॉन ग्राही होते हैं।" उन्होंने संयुग्मी अम्ल एवं संयुग्मी क्षारक की अवधारणा भी दी।
`underset("अम्ल")(HA^(-)) + underset("क्षारक")(B) hArr underset("संयुग्मी क्षार") (A^(-)) + underset("संयुग्मी अम्ल")(HB^+) ` (`HA - A^(-)` ) को अम्ल-संयुग्मी क्षार युग्म तथा (`B - HB^+`) को क्षार- संयुग्मी अम्ल युग्म कहते हैं।
उदाहरण-

यहाँ जल प्रोटॉन दाता है अत: यह अम्ल है, यह प्रोटॉन देकर संगत संयुग्मी क्षार (`OH^(-)` ) में परिवर्तित हो जाता है। अमोनिया (`NH_3`) प्रोटॉन ग्राही है, अत: यह क्षार है और यह प्रोटॉन ग्रहण करके संगत संयुग्मी अम्ल ` (NH_4^+`) अमोनियम आयन में परिवर्तित हो जाता है। ` NH_4^+ - NH_3` तथा `H_2O - OH^(-)`युग्मो को संयुग्मी अम्ल-क्षार युग्म कहते हैं। अत: संयुग्मी अम्ल-क्षार युग्म में केवल एक प्रोटॉन (`H^+`) का अन्तर होता है।
अन्य उदाहरण-

लुइस संकल्पना-लुइस के अनुसार अम्ल वे पदार्थ हैं जो इलेक्ट्रॉन युग्म ग्रहण करते हैं तथा क्षार वे पदार्थ होते हैं जो इलेक्ट्रॉन युग्म त्यागते हैं। अतः अम्ल इलेक्ट्रॉन युग्म ग्राही तथा क्षार इलेक्ट्रॉन युग्म दाता होते हैं।
जैसे - ` underset("अम्ल") (BF_3) + :underset("क्षार") (NH_3 ) to F_3 B leftarrow NH_3 `
लुइस अम्ल तथा लुइस क्षार आपस में मिलकर उपसहसंयोजक बन्ध द्वारा योगात्मक यौगिक बनाते हैं । उपरोक्त उदाहरण में `BF_3` अपना अष्टक पूर्ण करने के लिए अमोनिया से एक इलेक्ट्रॉन युग्म ग्रहण कर रहा है।
इस संकल्पना के अनुसार इलेक्ट्रॉन की कमी वाले यौगिक अम्ल का कार्य करते हैं। साधारणतया धनायन, या वे यौगिक जिनका अष्टक अपूर्ण होता है, लुइस अम्ल होते हैं। जैसे-`BF_3, AICI_3, Mg^(+2), Na^+` आदि।
इलेक्ट्रॉन धनी या एकाकी इलेक्ट्रॉन युग्म रखने वाले यौगिक लुइस क्षार का कार्य करते है | उदाहरण - ` H_2overset(. . )O:, overset(. . )NH _3 , OH^(-), Cl^(-)` आदि |
अतः केवल ` H^+ ` या ` OH^(-)` युक्त पदार्थ ही अम्ल एवं क्षार नहीं होते हैं। इन संकल्पनाओं के आधार पर हाइड्रोजन रहित यौगिकों के अम्लीय तथा क्षारीय गुणों की व्याख्या भी की जा सकती है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • दैनिक जीवन में रसायन

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)|10 Videos
  • दैनिक जीवन में रसायन

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न)|27 Videos
  • दैनिक जीवन में रसायन

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तर (अतिलघुत्तरात्मक प्रश्न)|13 Videos
  • कार्बन एवं उसके यौगिक

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न|44 Videos
  • दैनिक जीवन में रासायन

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न|28 Videos
SANJEEV PUBLICATION-दैनिक जीवन में रसायन -पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तर (लघूत्तरात्मक प्रश्न)
  1. दो प्रबल अम्ल एवं दो प्रबल क्षारों के नाम तथा उपयोग लिखें।

    Text Solution

    |

  2. अपमार्जक एवं साबुन में अंतर बताइए।

    Text Solution

    |

  3. आरेनियस के अनुसार अम्ल एवं क्षार की परिभाषाएं लिखिए।

    Text Solution

    |

  4. pH किसे कहते हैं ? अम्लीय एवं क्षारीय विलयनों की pH परास को स्पष्ट करे...

    Text Solution

    |

  5. क्रिस्टलन जल किसे कहते हैं? उदाहरण दें।

    Text Solution

    |

  6. क्या होता है जब- (i) दही या खट्टे पदार्थों को धातु के बर्तनों में रख...

    Text Solution

    |

  7. एक यौगिक A अम्ल H2SO4 से क्रिया करता है तथा बुदबुदाहट के साथ गैस B निक...

    Text Solution

    |

  8. ब्रांस्टेड-लोरी तथा लुइस के अनुसार अम्ल एवं क्षारं को स्पष्ट करें।

    Text Solution

    |

  9. pH के सामान्य जीवन में उपयोग बताइए।

    Text Solution

    |

  10. निम्नलिखित के नाम, बनाने की विधि तथा उपयोग लिखिए- (i) NaOH (i...

    Text Solution

    |

  11. मिसेल कैसे बनते हैं ? क्रियाविधि भी दें।

    Text Solution

    |