Home
Class 10
CHEMISTRY
अम्लों एवं क्षारों के सामान्य गुणों का व...

अम्लों एवं क्षारों के सामान्य गुणों का वर्णन कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

अम्लों एवं क्षारों में निम्नलिखित गुण पाएं जाते हैं-
(i) अम्ल नीले लिटमंस को लाल करते हैं तथा क्षार लाल लिटमस को नीला कर देते हैं।
(ii) अम्ल धातुओं के साथ क्रिया करके हाइड्रोजन गैस देते हैं।
` underset("(जिंक)") underset("धातु") (Zn) + underset("सल्फ्यूरिक अम्ल") (H_2SO_4 ) to ZnSO_4 + H_2 uparrow`
इसी कारण खट्टे अम्लीय पदार्थों को धातु के बर्तनों में नहीं रखा जाता है ।
Zn धातु की NaOH (क्षार) के साथ अभिक्रिया से भी लवण तथा हाइड्रोजन गैस बनती है।
` Zn + 2NaOH to underset("सोडियम जिंकेट") (Na_2ZnO_2) + H_2 uparrow `
परन्तु सभी धातुओं की क्षारों के साथ अभिक्रिया में `H_2` गैस, नहीं बनती है।
(ii) अम्लों के साथ धातु ऑक्साइड की अभिक्रिया से लवण और जल बनते हैं।
धातु ऑक्साइड + अम्ल ` to ` लवण + जल
`CuO + 2HCl to CuCl_2 + H_2O`
अतः ये क्षारीय प्रवृत्ति के होते हैं। क्षारों की अधात्विक ऑक्साइड के साथ अभिक्रिया से लवण और जल बनते हैं अत: ये अम्लीय प्रवृत्ति के होते हैं।
अधातु ऑक्साइड + क्षार ` to `लवण + जल
` CO_2 + Ca (OH)_2 to CaCO_3 + H_2O`
(iv) सभी अम्लों एवं क्षारों के जलीय विलयन विद्युत के सुचालक होते हैं। अतः इनका उपयोग विद्युत अपघट्य के रूप में भी किया जाता है।
(v) सभी अम्ल क्षारों के साथ अभिक्रिया करके अपने गुण को खोकर उदासीन हो जाते हैं। यह अभिक्रिया उदासीनीकरण कहलाती है ।
अम्ल + क्षार ` to ` लवण + जल
`HCl + NaOH to NaCl + H_2O`
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • दैनिक जीवन में रसायन

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघूत्तरात्मक प्रश्न)|45 Videos
  • कार्बन एवं उसके यौगिक

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न|44 Videos
  • दैनिक जीवन में रासायन

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न|28 Videos