Home
Class 10
CHEMISTRY
रासायनिक अभिक्रियाएँ कितने प्रकार की होत...

रासायनिक अभिक्रियाएँ कितने प्रकार की होती हैं ? वर्णन करे |

लिखित उत्तर

Verified by Experts

रासायनिक अभिक्रिया - वह अभिक्रिया जिसमे उत्पाद का रासायनिक गुण तथा संघटन मूल पदार्थ से भिन्न होता है अर्थात किसी पदार्थ में रासायनिक परिवर्तन होना रासायनिक अभिक्रिया कहलाता है | रासायनिक अभिक्रिया में अभिकारकों से उत्पादों का निर्माण होता है परन्तु पदार्थ का कुल द्रव्यमान संरक्षित रहता है |
उदाहरण - मैग्नीशियम के फीते का दहन
`2 Mg_((s)) + O_(2(g)) underset(Delta)rarr underset("मैग्नीशियम ऑक्साइड")(2MgO_((s))"(श्वेत चूर्ण)")`
रासायनिक अभिक्रियाएँ मुख्यत: चार प्रकार की होती हैं-
(i) संयुग्मन अभिक्रियाएँ
(ii) विस्थापन अभिक्रियाएँ
(iii) द्विविस्थापन अभिक्रियाएँ
(iv) अपघटनीय अभिक्रियाएँ
(i) संयुग्मन अभिक्रियाएँ या योगात्मक अभिक्रियाएँ-वे रासायनिक अभिक्रियाएँ जिनमे दो या दो से अधिक अभिकारक आपस में संयोग करके एक ही उत्पाद बनाते हैं उन्हें संयुग्मन अभिक्रियाएँ कहते हैं | इन अभिक्रियाओं में अभिकारकों के मध्य नए बंधो का निर्माण होता है |
उदाहरण-एथीन का हाइड्रोजनीकरण
`{:(CH_(2),,CH_(3)),("||",+ H_(2(g)) underset(473 K)overset(Ni)rarr,"|"),(underset("एथीन")(CH_(2(g)))," "underset("दाब")("100 atm"),underset("एथेन")(CH_(3(g)))):}`
(ii) विस्थापन अभिक्रियाएँ-वे रासायनिक अभिक्रियाएँ जिनमे एक अभिकारक में उपस्थित परमाणु या परमाणुओं का समूह दूसरे अभिकारक के परमाणु या परमाणुओं के समूह द्वारा विस्थापित होता है, उन्हें विस्थापन अभिक्रियाएँ कहते हैं | इन अभिक्रियाओं में अभिकारकों के बंध टूटते हैं तथा नए बंधो का निर्माण होता है |
उदाहरण- `underset("(कॉपर सल्फेट)")underset("नीला")(CuSO_(4))underset("जिंक")(Zn)rarr underset(("जिंक सल्फेट"))underset("रंगहीन")(ZnSO_(4))+ Cu`
(iii) द्विविस्थापन अभिक्रियाएँ-वे रासायनिक अभिक्रियाएँ जिनमे दोनों अभिकारकों के परमाणु या परमाणुओं के समूह आपस में विस्थापित होकर नए यौगिकों का निर्माण होता है, उन्हें द्विविस्थापन अभिक्रियाएँ कहते हैं | इनमे दोनों अभिकारकों के कुछ भाग आपस में विस्थापित होकर नए उत्पाद बनाते हैं |
उदाहरण-
(iv) अपघटनीय अभिक्रियाएँ-वे अभिक्रियाएँ जिनमे एक अभिकारक अपघटित होकर दो या दो से अधिक उत्पाद बनाते हैं, उन्हें अपघटनीय अभिक्रियाएँ कहते हैं | अपघटनीय अभिक्रियाएँ तीन प्रकार की होती हैं-
(a) विधुत अपघटन (b) उष्मीय अपघटन (c) प्रकाशीय अपघटन
उदाहरण- `2NaCl_((aq)) overset("विधुत अपघटन")rarr 2NaOH_((aq)) + Cl_(2(g)) uarr`
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं उत्प्रेरक

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)|10 Videos
  • रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं उत्प्रेरक

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (अतिलघूतरात्मक प्रश्न)|25 Videos
  • रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं उत्प्रेरक

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तर (लघूतरात्मक प्रश्न)|10 Videos
  • रासायनिक अभिक्रियाएँ

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (अतिलघुत्तरात्मक प्रश्न)|37 Videos