Home
Class 10
CHEMISTRY
रासायनिक समीकरण को लिखने के चरण व इसकी व...

रासायनिक समीकरण को लिखने के चरण व इसकी विशेषताएँ लिखे |

लिखित उत्तर

Verified by Experts

रासायनिक समीकरण - जब किसी रासायनिक अभिक्रिया में पदार्थो को अणुसूत्रों एवं प्रतीकों द्वारा प्रदर्शित किया जाता है तो उसे रासायनिक समीकरण कहते हैं | जैसे कार्बन को ऑक्सीजन की उपस्थिति में गर्म करने पर कार्बन डाइऑक्साइड गैस बनती है |
`C + O_(2) rarr CO_(2)`
रासायनिक समीकरण को लिखने के चरण-
(i) रासायनिक अभिक्रिया को लिखने के लिए समीकरण में सर्वप्रथम क्रियाकारको को बायीं ओर लिखकर तीर का निशान (`rarr`) लगाया जाता है, ततपश्चात दायी ओर उत्पादों को लिखा जाता है |
(ii) क्रियाकारको और उत्पादों की संख्या एक से अधिक होने पर उनके बीच धन का चिन्ह (+) लगाया जाता है | जैसे-
`C + O_(2) rarr CO_(2)`
(iii) अभिकारकों तथा उत्पादों की भौतिक अवस्था को बताने के लिए उनके साथ कोष्ठक में ठोस के लिए (s), द्रव के लिए (l) तथा गैस के लिए (g) लिख देते हैं |
`C_((s)) + O_(2(g)) rarr CO_(2(g))`
(iv) अभिकारक तथा उत्पाद जब जलीय विलयन के रूप में होते हैं तो उसके लिए (aq) लिखते हैं |
`CaO_((s)) + H_(2)O_((l)) rarr Ca(OH)_(2(aq))`
(v) अभिक्रिया उत्क्रमणीय होने अर्थात दोनों दिशाओ में होने पर तीर का निशान `harr` इस प्रकार लगाया जाता है |
(vi) अभिक्रिया सम्पन्न होने के लिए आवश्यक ताप तथा दाब को तीर के निशान के ऊपर लिखते हैं |
`N_(2(g)) + 3H_(2(g)) underset("200 atm.")overset("700 K")harr 2NH_(3(g))`
(vii) ऊष्माक्षेपी तथा ऊष्माशोषी अभिक्रिया के लिए उत्पाद के साथ क्रमश: धनचिन्ह (+) तथा ऋण चिन्ह (-) लगाकर ऊष्मा की मात्रा को भी लिखा जाता है | ऊष्मा को चिन्ह `Delta` से भी लिखा जाता है |
`{:(N_(2) + 3H_(2) rarr 2NH_(3) + "10.5 kcal/mole"),(N_(2) + 2O_(2) rarr 2NO_(2) - "21.6 kcal/mole"):}`
(viii) अभिक्रिया में प्रयुक्त उत्प्रेरक को तीर के निशान के ऊपर लिखा जाता है |
`{:(CH_(2),,CH_(3)),("||",+H_(2(g)) overset(Ni)rarr,"|"),(underset("एथीन")(CH_(2(g))),,underset("एथेन")(CH_(3))):}`
रासायनिक समीकरण की विशेषताएँ - रासायनिक समीकरण के द्वारा अभिक्रिया के बारे में एक संक्षिप्त जानकारी मिल जाती है | इसकी विशेषताएँ निम्नलिखित हैं-
(i) क्रियाकारक और उत्पाद के बारे में अणुओ की संख्या, द्रव्यमान आदि की सम्पूर्ण जानकारी मिलती है |
(ii) पदार्थो की भौतिक अवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त होती है |
(iii) रासायनिक अभिक्रिया के लिए आवश्यक परिस्थितियों जैसे ताप, दाब तथा उत्प्रेरक आदि के बारे में ज्ञात हो जाता है |
(iv) अभिक्रिया ऊष्माक्षेपी है या ऊष्माशोषी यह भी स्पष्ट हो जाता है |
(v) रासायनिक समीकरण से अभिक्रिया की उत्क्रमणीयता की जानकारी भी हो जाती है |
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं उत्प्रेरक

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)|10 Videos
  • रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं उत्प्रेरक

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (अतिलघूतरात्मक प्रश्न)|25 Videos
  • रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं उत्प्रेरक

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तर (लघूतरात्मक प्रश्न)|10 Videos
  • रासायनिक अभिक्रियाएँ

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (अतिलघुत्तरात्मक प्रश्न)|37 Videos