Home
Class 10
CHEMISTRY
उदासीनीकरण अभिक्रिया किसे कहते हैं ? उदा...

उदासीनीकरण अभिक्रिया किसे कहते हैं ? उदाहरण सहित विस्तार से समझाइए |

लिखित उत्तर

Verified by Experts

जब अम्ल एवं क्षार अभिक्रिया करते हैं और लवण तथा जल बनता है, तो इस अभिक्रिया को उदासीनीकरण अभिक्रिया कहते हैं | इस अभिक्रिया में अम्ल के हाइड्रोजन आयन `(H^(+))` क्षार के हाइड्रॉक्सिल आयन `(OH^(-))` से अभिक्रिया करके जल का निर्माण करते हैं |
अम्ल + क्षार `rarr` लवण + जल
(a) प्रबल अम्ल तथा प्रबल क्षार के मध्य अभिक्रिया - जब समान सान्द्रता के प्रबल अम्ल एवं प्रबल क्षार क्रिया करते हैं तो प्राप्त विलयन की pH 7 होती है क्योकि अम्ल एवं क्षार मिलाने पर विलयन उदासीन होता है | इस अभिक्रिया में अम्ल से प्राप्त एक मोल `H^(+)` आयन क्षार के एक मोल `OH^(-)` आयनों से क्रिया कर जल बनाते है अत: विलयन उदासीन हो जाता है | प्रबल अम्ल एवं प्रबल क्षार पूर्णत: आयनित होते हैं |
उदाहरण - `HCl + NaOH rarr NaCl + H_(2)O`
`H^(+) + Cl^(-) + Na^(+) + OH^(-) rarr Na^(+) + Cl^(-) + H_(2)O`
कुल अभिक्रिया इस प्रकार होती है -
`H^(+) + OH^(-) rarr H_(2)O`
(b) दुर्बल अम्ल तथा प्रबल क्षार के मध्य अभिक्रिया - दुर्बल अम्ल तथा प्रबल क्षार के मध्य होने वाली उदासीनीकरण अभिक्रिया में दुर्बल अम्ल पूर्णत: आयनित नहीं होता है अत: अम्ल एवं क्षार के समान मोल लेने पर भी `bar(O)H` आयनों की मात्रा `H^(+)` आयनों से अधिक होती है अत: उदासीनीकरण अभिक्रिया के पश्चात भी विलयन में `bar(O)H` आयन स्वतंत्र अवस्था में पाए जाते हैं अत: विलयन की pH 7 से अधिक होती है |
उदाहरण - `{:(underset("दुर्बल अम्ल")(CH_(3)COOH) + underset("प्रबल क्षार")(NaOH) harr CH_(3)COONa + H_(2)O),(CH_(3)COOH +overset(+)(N)A" "bar(O)H harr CH_(3)CObar(O)Noverset(+)(a)+H_(2)O),(" "CH_(3)COOH + bar(O)H harr CH_(3)CObar(O) + H_(2)O):}`
(c) प्रबल अम्ल तथा दुर्बल क्षार के मध्य अभिक्रिया - प्रबल अम्ल तथा दुर्बल क्षार के मध्य उदासीनीकरण अभिक्रिया में दुर्बल क्षार पूर्णत: आयनित नहीं होता है | अत: विलयन में अम्ल तथा क्षार के समान मोल लेने पर भी `H^(+)` आयनों की मात्रा `OH^(-)` आयनों की मात्रा से अधिक होती है अत: उदासीनीकरण अभिक्रिया के पश्चात भी विलयन में `H^(+)` आयन स्वतंत्र अवस्था में पाए जानते हैं इसलिए विलयन की pH 7 से कम होती है |
`{:(underset("अम्ल")underset("प्रबल")(HCl)+underset("क्षार")underset("दुर्बल")(NH_(4)OH) rarr NH_(4)Cl + H_(2)O),(overset(+)(H)Coverset(-)(l) + NH_(4)OH rarr overset(+)(N)H_(4)Coverset(-)(l)+H_(2)O),(H^(+)+NH_(4)OH rarr overset(+)(N)H_(4)+H_(2)O):}`जब अम्ल एवं क्षार अभिक्रिया करते हैं और लवण तथा जल बनता है, तो इस अभिक्रिया को उदासीनीकरण अभिक्रिया कहते हैं | इस अभिक्रिया में अम्ल के हाइड्रोजन आयन `(H^(+))` क्षार के हाइड्रॉक्सिल आयन `(OH^(-))` से अभिक्रिया करके जल का निर्माण करते हैं |
अम्ल + क्षार `rarr` लवण + जल
(a) प्रबल अम्ल तथा प्रबल क्षार के मध्य अभिक्रिया - जब समान सान्द्रता के प्रबल अम्ल एवं प्रबल क्षार क्रिया करते हैं तो प्राप्त विलयन की pH 7 होती है क्योकि अम्ल एवं क्षार मिलाने पर विलयन उदासीन होता है | इस अभिक्रिया में अम्ल से प्राप्त एक मोल `H^(+)` आयन क्षार के एक मोल `OH^(-)` आयनों से क्रिया कर जल बनाते है अत: विलयन उदासीन हो जाता है | प्रबल अम्ल एवं प्रबल क्षार पूर्णत: आयनित होते हैं |
उदाहरण - `HCl + NaOH rarr NaCl + H_(2)O`
`H^(+) + Cl^(-) + Na^(+) + OH^(-) rarr Na^(+) + Cl^(-) + H_(2)O`
कुल अभिक्रिया इस प्रकार होती है -
`H^(+) + OH^(-) rarr H_(2)O`
(b) दुर्बल अम्ल तथा प्रबल क्षार के मध्य अभिक्रिया - दुर्बल अम्ल तथा प्रबल क्षार के मध्य होने वाली उदासीनीकरण अभिक्रिया में दुर्बल अम्ल पूर्णत: आयनित नहीं होता है अत: अम्ल एवं क्षार के समान मोल लेने पर भी `bar(O)H` आयनों की मात्रा `H^(+)` आयनों से अधिक होती है अत: उदासीनीकरण अभिक्रिया के पश्चात भी विलयन में `bar(O)H` आयन स्वतंत्र अवस्था में पाए जाते हैं अत: विलयन की pH 7 से अधिक होती है |
उदाहरण - `{:(underset("दुर्बल अम्ल")(CH_(3)COOH) + underset("प्रबल क्षार")(NaOH) harr CH_(3)COONa + H_(2)O),(CH_(3)COOH +overset(+)(N)A" "bar(O)H harr CH_(3)CObar(O)Noverset(+)(a)+H_(2)O),(" "CH_(3)COOH + bar(O)H harr CH_(3)CObar(O) + H_(2)O):}`
(c) प्रबल अम्ल तथा दुर्बल क्षार के मध्य अभिक्रिया - प्रबल अम्ल तथा दुर्बल क्षार के मध्य उदासीनीकरण अभिक्रिया में दुर्बल क्षार पूर्णत: आयनित नहीं होता है | अत: विलयन में अम्ल तथा क्षार के समान मोल लेने पर भी `H^(+)` आयनों की मात्रा `OH^(-)` आयनों की मात्रा से अधिक होती है अत: उदासीनीकरण अभिक्रिया के पश्चात भी विलयन में `H^(+)` आयन स्वतंत्र अवस्था में पाए जानते हैं इसलिए विलयन की pH 7 से कम होती है |
`{:(underset("अम्ल")underset("प्रबल")(HCl)+underset("क्षार")underset("दुर्बल")(NH_(4)OH) rarr NH_(4)Cl + H_(2)O),(overset(+)(H)Coverset(-)(l) + NH_(4)OH rarr overset(+)(N)H_(4)Coverset(-)(l)+H_(2)O),(H^(+)+NH_(4)OH rarr overset(+)(N)H_(4)+H_(2)O):}`
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं उत्प्रेरक

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघूतरात्मक प्रश्न)|26 Videos
  • रासायनिक अभिक्रियाएँ

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (अतिलघुत्तरात्मक प्रश्न)|37 Videos