Home
Class 10
CHEMISTRY
मेण्डेलीफ की आवर्त सारणी के गुण एवं दोषो...

मेण्डेलीफ की आवर्त सारणी के गुण एवं दोषों को सूचीबद्ध करें।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

मेण्डेलीफ ने एक आवर्त नियम दिया, जिसके अनुसार तत्वो के गुणधर्म उनके परमाणु भारों के आवर्ती फलन होते हैं । इसके आधार पर उन्होंने आवर्त सारणी को 8 बर्ग (ऊर्ध्वाधर स्तम्भ) तथा 6 आबर्तों (क्षैतिज पंक्तियाँ) में विभाजित किया। वगों को पुनः A तथा B उपवर्गों में विभाजित किया । मेण्डेलीफ के समय तक उत्कृष्ट गैसें ज्ञात नहीं थी, बाद में इन्हें एक नया वर्ग (शून्य वर्ग) बनाकर सारणी में रखा गया।
मेण्डेलीफ की आवर्त सारणी में निम्न गुण थे -
(i) मेण्डेलीफ ने तत्वों को उनके बढ़ते हुए परमाणु भारों के क्रम में व्यवस्थित किया तथा उन्होंने सुनिश्चित किया कि एक ही प्रकार के भौतिक एवं रासायनिक गुणों वाले तत्व एक ही वर्ग में आएँ ताकि तत्वों की आवर्तिता बनी रहे ।
(ii) मेण्डेलीफ को कहीं-कहीं परमाणु भार के क्रम को तोड़ना भी पड़ा। जैसे आयोडीन (1) को ( परमाणु भार 126.9 ) टेल्यूरियम (Te) (परमाणु भार 127.6 ) के बाद रखा गया क्योंकि इसके गुण वर्ग VII के तत्वों के समान हैं।
(iii) आवर्त सारणी में कुछ तत्वों के लिए रिक्त स्थान छोड़ा तथा उनके गुणधर्मों के बारे में भविष्यवाणी भी की ।
(iv) उन तत्वों के नाम एका-बोरॉन, एका-एल्यूमिनियम तथा एका-सिलिकॉन रखे एवं इनके गुणों का अनुमान भी लगाया जो कि बाद में सही सिद्ध हुए।
एका-ऐलुमिनियम तथा गैलियम के गुणधर्म

(v) बाद में इन तत्वों को क्रमश: स्कैण्डियम, गैलियम तथा जरमेनियम कहा गया।
(vi) मेण्डेलीफ द्वारा आवर्त सारणी का निर्माण तत्वों के वर्गीकरण तथा अध्ययन में अत्यन्त महत्त्वपूर्ण तथा उपयोगी रहा।
मेण्डेलीफ की आवर्त सारणी में निम्नलिखित दोष थे -
(i ) सारणी में कुछ स्थानों पर परमाणु भार के बढ़ते क्रम का पालन नहीं किया गया।
(ii) कुछ समान गुण वाले तत्व अलग-अलग वर्ग में तथा असमान गुण वाले तत्व एक ही वर्ग में रखे गये।
(iii) सारणी में हाइड्रोजन को निश्चित स्थान नहीं दिया गया ।
(iv) इस सारणी में समस्थानिकों को भी कोई स्थान नहीं दिया गया ।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • परमाणु सिद्धांत, तत्वों का आवर्ती वर्गीकरण व गुणधर्म

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर|109 Videos
  • परमाणु सिद्धांत, तत्वों का आवर्ती वर्गीकरण एवं गुणधर्म

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (लघुत्तरात्मक प्रश्न)|22 Videos
  • माध्यमिक परीक्षा, 2019

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise खण्ड-द|16 Videos
SANJEEV PUBLICATION-परमाणु सिद्धांत, तत्वों का आवर्ती वर्गीकरण व गुणधर्म -अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
  1. मेण्डेलीफ की आवर्त सारणी के गुण एवं दोषों को सूचीबद्ध करें।

    Text Solution

    |

  2. मुख्य क्वाण्टम संख्या n का मान बढ़ने पर कक्ष की ऊर्जा-

    Text Solution

    |

  3. M किस ऊर्जा स्तर को दर्शाता है ?

    Text Solution

    |

  4. परमाणु का धनावेश स्थित होता है-

    Text Solution

    |

  5. सिलिकॉन है-

    Text Solution

    |

  6. L कोश में इलेक्ट्रॉनों की संख्या होती है -

    Text Solution

    |

  7. आवर्त सारणी में किसी समूह (वर्ग) के सभी तत्वों में समान होते हैं-

    Text Solution

    |

  8. आवर्त सारणी में बाईं से दाईं ओर जाने पर, प्रवृत्तियों के बारे में कौनस...

    Text Solution

    |

  9. धातुओं के ऑक्साइडों की प्रकृति सामान्यत: होती है-

    Text Solution

    |

  10. क्लोरीन के समस्थानिकों के परमाणु भार लिखिए।

    Text Solution

    |

  11. आवर्त सारणी में आवर्त (Perios) तथा वर्ग (Group) किसे कहते है?

    Text Solution

    |

  12. सोडियम, क्लोरीन तथा सिलिकॉन में से कौनसी उपधातु है?

    Text Solution

    |

  13. न्यूलैण्ड का अष्टक नियम क्या है ?

    Text Solution

    |

  14. किसी कोश में इलेक्ट्रॉनों की अधिकतम संख्या किस सूत्र से ज्ञात की जाती ...

    Text Solution

    |

  15. तीसरे आवर्त में स्थित तत्वों में धातु कौनसे हैं?

    Text Solution

    |

  16. आवर्त सारणी के तीसरे समूह में एक तत्व Y है तो इसके ऑक्साइड का सूत्र क्...

    Text Solution

    |

  17. किसी समूह में उपस्थित तत्वों की संयोजकता क्या होगी?

    Text Solution

    |

  18. क्लोरीन, ब्रोमीन तथा आयोडीन में से किसकी क्रियाशीलता हाइड्रोजन के प्रत...

    Text Solution

    |

  19. समूह 1 के तत्वों का नाम क्या है?

    Text Solution

    |

  20. तीसरे आवर्त में तत्वों के ऑक्साइडों के क्षारीय गुण में क्या परिवर्तन ह...

    Text Solution

    |

  21. डॉबेराइनर के त्रिक् का एक उदाहरण लिखिए।

    Text Solution

    |