Home
Class 10
CHEMISTRY
रदरफोर्ड के स्वर्ण पत्र प्रयोग का वर्णन ...

रदरफोर्ड के स्वर्ण पत्र प्रयोग का वर्णन करें । इस प्रयोग का परिणाम तथा निकाले गये निष्कर्षों का भी उल्लेख करें।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

रदरफोर्ड का स्वर्ण पत्र प्रयोग-रदरफोर्ड के इस प्रयोग को `alpha`- प्रकीर्णन प्रयोग भी कहते हैं । रदरफोर्ड ने सोने की बहुत पतली पन्नी (100 nm या `10^(-7)` मीटर मोटी) पर उच्च ऊर्जा युक्त `alpha` कणों (He के नाभिक) की बमबारी की । उन्होंने पन्नी (झिल्ली) के चारों तरफ जिंक सल्फाइड से लेपित वृत्ताकार पदा रखा जिससे कि बमबारी के बाद `alpha`-कण इस पदें से टकरा कर फ्लैश (स्फुरदीप्ति) उत्पन्न करते हैं । इससे `alpha`- कणों की दिशा ज्ञात हो जाती है ।


स्वर्ण धातु के नाभिक द्वारा `alpha`- कणों का प्रकीर्णन
रदरफोर्ड के इस प्रयोग के प्रेक्षण निम्न हैं-
(i) अधिकांश `alpha`-कण सोने की पन्नी में से सीधे ही निकल गये अर्थात् उनकी विक्षेपण नहीं हुआ।
(ii) बहुत कम `alpha`-कण कुछ अश कोण से विक्षेपित हुए।
(iii) 20,000 `alpha`-कणों में से एक `alpha` कण का विक्षेपण 180° के कोण से हुआ।
ये सभी प्रेक्षण अनअपेक्षित थे तथा इनके आधार पर रदरफोर्ड ने कहा कि ये प्रेक्षण उतने ही अविश्वसनीय थे जैसे अगर आप एक 14" मोटे तोप के गोले को टिशू पेपर के टुकड़े पर मारें और वह लौटकर आपको ही चोट पहुँचाये। इन प्रेक्षणों के आधार पर रदरफोर्ड ने परमाणु के बारे में निम्नलिखित निष्कर्ष निकाले-
(i) परमाणु का अधिकांश भाग रिक्त और आवेशहीन होता है इसलिए अधिकांश `alpha`-कण स्वर्ण पत्र में से सीधे ही निकल जाते हैं ।
(ii) कुछ `alpha`-कण विक्षेपित हो जाते हैं क्योंकि उन पर प्रबल प्रतिकर्षण बल लगा होता है। अंत: समस्त धनावेश परमाणु के अंदर एक ही स्थान पर केन्द्रित होना चाहिए।
(iii) परमाणु में धनावीशत भाग का आयतन उसके कुल आयतन की तुलना में बहुत कम होता है। इस धनावेशित भाग को नाभिक कहा गया। परमाणु का व्यास लगभग `10^(-10)` मीटर तथा नाभिक का व्यास लगभग `10^(-15)` मीटर होता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • परमाणु सिद्धांत, तत्वों का आवर्ती वर्गीकरण व गुणधर्म

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर|109 Videos
  • परमाणु सिद्धांत, तत्वों का आवर्ती वर्गीकरण एवं गुणधर्म

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (लघुत्तरात्मक प्रश्न)|22 Videos
  • माध्यमिक परीक्षा, 2019

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise खण्ड-द|16 Videos
SANJEEV PUBLICATION-परमाणु सिद्धांत, तत्वों का आवर्ती वर्गीकरण व गुणधर्म -अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
  1. रदरफोर्ड के स्वर्ण पत्र प्रयोग का वर्णन करें । इस प्रयोग का परिणाम तथा...

    Text Solution

    |

  2. मुख्य क्वाण्टम संख्या n का मान बढ़ने पर कक्ष की ऊर्जा-

    Text Solution

    |

  3. M किस ऊर्जा स्तर को दर्शाता है ?

    Text Solution

    |

  4. परमाणु का धनावेश स्थित होता है-

    Text Solution

    |

  5. सिलिकॉन है-

    Text Solution

    |

  6. L कोश में इलेक्ट्रॉनों की संख्या होती है -

    Text Solution

    |

  7. आवर्त सारणी में किसी समूह (वर्ग) के सभी तत्वों में समान होते हैं-

    Text Solution

    |

  8. आवर्त सारणी में बाईं से दाईं ओर जाने पर, प्रवृत्तियों के बारे में कौनस...

    Text Solution

    |

  9. धातुओं के ऑक्साइडों की प्रकृति सामान्यत: होती है-

    Text Solution

    |

  10. क्लोरीन के समस्थानिकों के परमाणु भार लिखिए।

    Text Solution

    |

  11. आवर्त सारणी में आवर्त (Perios) तथा वर्ग (Group) किसे कहते है?

    Text Solution

    |

  12. सोडियम, क्लोरीन तथा सिलिकॉन में से कौनसी उपधातु है?

    Text Solution

    |

  13. न्यूलैण्ड का अष्टक नियम क्या है ?

    Text Solution

    |

  14. किसी कोश में इलेक्ट्रॉनों की अधिकतम संख्या किस सूत्र से ज्ञात की जाती ...

    Text Solution

    |

  15. तीसरे आवर्त में स्थित तत्वों में धातु कौनसे हैं?

    Text Solution

    |

  16. आवर्त सारणी के तीसरे समूह में एक तत्व Y है तो इसके ऑक्साइड का सूत्र क्...

    Text Solution

    |

  17. किसी समूह में उपस्थित तत्वों की संयोजकता क्या होगी?

    Text Solution

    |

  18. क्लोरीन, ब्रोमीन तथा आयोडीन में से किसकी क्रियाशीलता हाइड्रोजन के प्रत...

    Text Solution

    |

  19. समूह 1 के तत्वों का नाम क्या है?

    Text Solution

    |

  20. तीसरे आवर्त में तत्वों के ऑक्साइडों के क्षारीय गुण में क्या परिवर्तन ह...

    Text Solution

    |

  21. डॉबेराइनर के त्रिक् का एक उदाहरण लिखिए।

    Text Solution

    |