Home
Class 10
CHEMISTRY
तत्वों के धात्विक तथा अधात्विक गुण क्या ...

तत्वों के धात्विक तथा अधात्विक गुण क्या होते हैं? इनकी आवर्त सारणी में आवर्तिता की व्याख्या भी कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

धात्विक गुण-किसी तत्व के परमाणु द्वारा इलेक्ट्रॉन त्यागकर धनायन बनाने की प्रवृत्ति को धात्विक गुण कहते हैं। अत: धातु विद्युत धनी होते हैं। जैसे कि वर्ग 1 के क्षार धातु सबसे अधिक विद्युत धनी तत्व होते हैं क्योंकि ये सरलता से इलेक्ट्रॉन त्याग कर धनायन बना लेते हैं ।
अधात्विक गुण-किसी तत्व के परमाणु द्वारा इलेक्ट्रॉन ग्रहण करके ऋणायन बनाने की प्रवृत्ति को अधात्विक गुण कहते हैं । जैसे कि वर्ग 17 के हैलोजेन सरलता से इलेक्ट्रॉन ग्रहण कर ऋणायन बना लेते हैं, अत: इनमें प्रबल अधात्विक गुण होता है।
धात्विक तथा अधात्विक गुणों में आवर्तिता-
(i) किसी वर्ग में ऊपर से नीचे जाने पर परमाणुओं का आकार बढ़ता है तथा प्रभावी नाभिकीय आवेश का मान कम होता है, अत: आयनन एन्थैल्पी का मान घटता जाता है और धनायन का निर्माण सरलता से होता है इसी कारण धात्विक गुण बढ़ता है।
(ii) एक आवर्त में बाएँ से दाएँ जाने पर परमाणु आकार कम तथा प्रभावी नाभिकीय आवेश का मान बढ़ता है, अत: आयनन एन्थैल्पी का मान बढ़ता जाता है। इसलिए धनायन का निर्माण मुश्किल से होता है । इसी कारण तत्वों के धात्विक गुणों में कमी होती है।
(iii) एक आवर्त में बाएँ से दाएँ जाने पर परमाणु आकार कम एवं प्रभावी नाभिकीय आवेश का मान बढ़ने के कारण इलेक्ट्रॉन लब्धि एन्थैल्पी का मान बढ़ता है। अतः तत्वों की ऋणायन बनाने की प्रबृत्ति बढ़ती है अत: अधात्विक गुण में वृद्धि होती है ।
(iv) एक वर्ग में ऊपर से नीचे जाने पर इलेक्ट्रॉन लब्धि एन्थैल्पी के मान में कमी होती है अतः अधात्विक गुण में भी कमी होती है ।
(v) आवर्त सारणी के बायें भाग के तत्व धातु होते हैं तथा जैसे-जैसे दाहिनी ओर बढ़ते हैं, धात्विक गुण में कमी तथा अधात्विक गुण में वृद्धि होती है ।
(vi) अधातुएँ विद्युत ऋणात्मक होती हैं अर्थात् इनमें विद्युतऋणी गुण होता है ।
(vii) आवर्त सारणी में एक टेढ़ी - मेढ़ी रेखा धातु तथा अधातु को पृथक् करती है, जिसके समीप स्थित तत्व दोनों प्रकार के गुण प्रदर्शित करते हैं । इन तत्वों को उपधातु कहते हैं। इस रेखा पर आने वाले तत्व- बोरोन, सिलिकन, जर्मेनियम, आर्सेनिक, एन्टिमनी, टेल्यूरियम एवं पोलोनियम उपधातु हैं।
(vii) सामान्यतया धातुओं के ऑक्साइड क्षारकीय तथा अधातुओं के ऑक्साइड अम्लीय होते हैं ।
(ix) आवर्त सारणी में धातुओं की क्रियाशीलता वर्ग में बढ़ती है जैसे प्रथम समूह (Li, Na, K, Rb, Cs) लेकिन अधातुओं की क्रियाशीलता वर्ग में कम होती है जैसे हेलोजेन समह (E,Cl,Br I)

Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • परमाणु सिद्धांत, तत्वों का आवर्ती वर्गीकरण व गुणधर्म

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर|109 Videos
  • परमाणु सिद्धांत, तत्वों का आवर्ती वर्गीकरण एवं गुणधर्म

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (लघुत्तरात्मक प्रश्न)|22 Videos
  • माध्यमिक परीक्षा, 2019

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise खण्ड-द|16 Videos
SANJEEV PUBLICATION-परमाणु सिद्धांत, तत्वों का आवर्ती वर्गीकरण व गुणधर्म -अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
  1. तत्वों के वर्गीकरण हेतु अष्टक नियम देने वाले वैज्ञानिक को नाम लिखकर अष...

    Text Solution

    |

  2. प्रदर्शित रदरफोर्ड मॉडल में परमाणु के केन्द्र पर स्थित परमाणवीय कण का ...

    Text Solution

    |

  3. आवर्त में तत्वों के धात्विक गुण बायें से दायें ओर जाने पर घटते हैं। का...

    Text Solution

    |

  4. तत्व के वर्गीकरण का त्रिक नियम देने वाले वैज्ञानिक का नाम लिखिए। त्रिक...

    Text Solution

    |

  5. थॉमसन के परमाणु प्रतिरूप में गोले के अन्दर उपस्थित परमाणवीय कणों का ना...

    Text Solution

    |

  6. आवर्त सारणी में किस ब्लॉक के तत्त्व परिवर्ती संयोजकता प्रदर्शित करते ह...

    Text Solution

    |

  7. ऋणायन का आकार अपने संगत परमाणु से बड़ा होता है, क्यों?

    Text Solution

    |

  8. CaH(2),NaH,SiH(4),AlH(3) उपरोक्त यौगिकों में Ca, Na, Si तथा Al की सं...

    Text Solution

    |

  9. किन्हीं दो उपधातुओं के नाम लिखिए ।

    Text Solution

    |

  10. किसी आवर्त में बायें से दायें जाने पर परमाणु आकार किस प्रकार परिवर्तित...

    Text Solution

    |

  11. निम्नलिखित तत्त्वों को उनके बढ़ते हुए परमाणु आकार के क्रम में व्यवस्थि...

    Text Solution

    |

  12. मेंडेलीफ की आवर्त सारणी के तीन गुण एवं तीन दोष लिखिए।

    Text Solution

    |

  13. निम्न तत्वों को उनकी परमाणु त्रिज्या के बढ़ते क्रम में लिखिए- F, C, ...

    Text Solution

    |

  14. रदरफोर्ड के परमाणु मॉडल की व्याख्या करने वाले तीन बिन्दु लिखिए।

    Text Solution

    |

  15. रदरफोर्ड के परमाणु मॉडल को 'सौर मण्डल का प्रतिरूप क्यों माना जाता है?

    Text Solution

    |

  16. रदरफोर्ड मॉडल की दो कमियाँ लिखिए।

    Text Solution

    |

  17. निम्न तत्वों को उनके धात्विक गुणों के बढ़ते क्रम में लिखिए- Li, Fr, ...

    Text Solution

    |

  18. बोर के परमाणु मॉडल की परिकल्पनाएँ क्या हैं? वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  19. नील्स बोर का परमाणु मॉडल किन परिकल्पनाओं पर आधारित है ?

    Text Solution

    |

  20. तत्वों के धात्विक तथा अधात्विक गुण क्या होते हैं? इनकी आवर्त सारणी में...

    Text Solution

    |