Home
Class 10
CHEMISTRY
अपशिष्ट प्रबन्धन समझाइए।...

अपशिष्ट प्रबन्धन समझाइए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

प्रक्रम के अन्त में बनने वाले अनुपयोगी पदार्थ या उत्पाद अपशिष्ट कहलाते हैं। ये ठोस, द्रव व गैसीय प्रवृत्ति के होते हैं। सामान्य भाषा में इन्हें कूड़ा चाहते हैं। अपशिष्ट की समस्या भारत में ही नहीं अपितु यह एक वैश्विक समस्या है। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर कूड़ा प्रबंधन के प्रति सावधानी रखने की आवश्यकता पर चिंतन होने लगा है। अपशिष्ट पदार्थों से वातावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के प्रति चिन्ता प्रकट की गई है। भारत के समस्त शहरों, नगरपालिका क्षेत्र व गाँवों से प्रतिदिन लगभग एक लाख टन अपशिष्ट पदार्थ निकलते हैं। भारत में नगरों के सौन्दर्य को बिगाड़ने में यह कूड़ा अहम भूमिका निभाता है। कूड़ा प्रबंधन के प्रति लापरवाही, कोष की कमी, ठेकेदारों का अभाव, समय पर भुगतान न होना इत्यादि इस समस्या को और अधिक गम्भीर बनाती है। स्थानीय लोगों को अपने-अपने क्षेत्रों से निस्तारित कूड़े को अलग कर कूड़े से जैविक खाद, वर्मी कम्पोस्ट बनाने का रास्ता और आवश्यक प्रबंधन विकसित करना अधिक आसान है। कूड़े का प्रबंधन व्यक्तिगत सावधानी से सम्भव है। अपशिष्ट प्रबंधन परिवहन, संसाधन पुनःचक्रण या अपशिष्ट के काम में प्रयोग की जाने वाली सामग्री का संग्रह है। प्रत्येक अपशिष्ट के प्रबंधन के तरीके अलग-अलग हैं। इनका निस्तारण करना उचित प्रबन्धन द्वारा सम्भव है। इसमें सरकारी तंत्र, स्वयंसेवी संस्थाओं और नागरिकों से सहयोग लिया जा सकता है। भारत सरकार ने 1975 में शिवरामन समिति का गठन इस कार्य के लिए किया था, जिसके सुझाव थे-बड़े-बड़े कूड़ेदानों की स्थापना, मानव द्वारा अपशिष्ट मल-मूत्र निष्कासन की उचित व्यवस्था, नगरों में कूड़ा उठाने की समुचित व्यवस्था, कूड़े के ढेरों को जलाकर भस्म करना इत्यादि। प्रबन्धन के अन्तर्गत भूमिभराव, भस्मीकरण, पुनर्चक्रण विधि व रासायनिक क्रिया का प्रयोग किया जाता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • अपशिष्ट एवं इसका प्रबंधन

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तर (निबन्धात्मक प्रश्न)|1 Videos
  • अपशिष्ट एवं इसका प्रबंधन

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोतर वस्तुनिष्ठ प्रश्न|10 Videos
  • अपशिष्ट एवं इसका प्रबंधन

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तर (अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न)|5 Videos
  • कार्बन एव उसके यौगिक

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise निबन्धात्मक प्रश्न-|8 Videos
SANJEEV PUBLICATION-अपशिष्ट एवं इसका प्रबंधन-पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तर (लघूत्तरात्मक प्रश्न)
  1. अपशिष्ट प्रबन्धन समझाइए।

    Text Solution

    |

  2. ठोस अपशिष्ट से क्या अभिप्राय है?

    Text Solution

    |

  3. जैव निम्नीकरण व अजैव निम्नीकरण अपशिष्ट में अन्तर लिखिए।

    Text Solution

    |

  4. भूमिभराव से आप क्या समझते हैं ?

    Text Solution

    |

  5. पुनर्चक्रण से क्या तात्पर्य है?

    Text Solution

    |

  6. भस्मीकरण विधि किस हेतु उपयोग में ली जाती है?

    Text Solution

    |

  7. अपशिष्ट प्रबंधन पर लेख लिखिए।

    Text Solution

    |

  8. अपशिष्ट के स्रोतों पर निबंध लिखिए।

    Text Solution

    |

  9. अपने चारों ओर के वातावरण से विभिन्न अपशिष्ट पदार्थों की सूची बनाकर उन्...

    Text Solution

    |

  10. अपने मोहल्ले या गाँव में अपशिष्ट प्रबंधन हेतु आप क्या करेंगे?

    Text Solution

    |