Home
Class 10
CHEMISTRY
अपशिष्ट के स्रोतों पर निबंध लिखिए।...

अपशिष्ट के स्रोतों पर निबंध लिखिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

वातावरण में अपशिष्ट अनेकों स्रोतों द्वारा निस्तारित किये जाते हैं जैसे घरेलू स्रोत, नगरपालिका, उद्योग एवं खनन कार्य, कृषि और चिकित्सा क्षेत्र।
(i) घरेलू स्त्रोत (Household source)-घरों में प्रतिदिन सफाई के पश्चात् गन्दगी निकलती है जिसमें धूल-मिट्टी के अतिरिक्त कागज, गत्ता, कपड़ा, प्लास्टिक, लकड़ी, धातु के टुकड़े, सब्जियों व फलों के छिलके, सड़े-गले पदार्थ, सूखे फल, पत्तियाँ आदि सम्मिलित हैं।
यदा-कदा होने वाले समारोह तथा पार्टियों में इनकी मात्रा अधिक हो जाती है। ये सभी पदार्थ घरों से बाहर, सड़कों अथवा निर्धारित स्थानों पर डाल दिये जाते हैं, जहाँ इनके सड़ने से अनेक रोगाणु उत्पन्न होते हैं जो न केवल प्रदूषण बल्कि अनेक रोगों का कारण भी है।
(ii) नगरपालिका स्त्रोत (Municipal source)-इससे तात्पर्य नगर में एकत्र सम्पूर्ण कूड़ा-करकट एवं गंदगी से है। इसमें घरेलू अपशिष्ट के अतिरिक्त मल-मूत्र, विभिन्न संस्थानों, बाजारों, सड़कों से एकत्रित गंदगी, मृत जानवरों के अवशेष, मकानों के तोड़ने से निकले पदार्थ तथा वर्कशॉप आदि से फेंके गए पदार्थ सम्मिलित होते हैं। वास्तव में कस्बे की सम्पूर्ण गन्दगी इसमें सम्मिलित है। इसकी मात्रा नगर की जनसंख्या एवं विस्तार पर निर्भर है। एक अनुमान के अनुसार भारत के 45 बड़े नगरों में कुल मिलाकर प्रतिदिन लगभग 50,000 टन नगरपालिका अपशिष्ट निकलता है।
(iii) उद्योग एवं खनन कार्य स्रोत (Industry & Mining work source)- उद्योगों से बड़ी मात्रा में कचरा एवं उपयोग में लाए गए पदार्थों के अपशिष्ट बाहर फेंके जाते हैं। इनमें धातु के टुकड़े, रासायनिक पदार्थ, अनेक विषैले ज्वलनशील पदार्थ, तैलीय पदार्थ, अम्लीय तथा क्षारीय पदार्थ, जैव अपघटनीय पदार्थ, राख आदि सम्मिलित होते हैं। ये सभी पदार्थ तथा खनन क्षेत्रों में खानों से निकले अपशिष्ट पदार्थों के विशाल ढेर पर्यावरण को हानि पहुंचाते हैं व पर्यावरण प्रदूषण का कारण बनते हैं। कुछ उद्योगों के अपशिष्ट निम्न सारणी में दर्शाये गये हैं -

(iv) कृषि स्रोत (Agriculture source)-कृषि के उपरान्त बचा भूसा, घास-फूस, पत्तियाँ, डंठल आदि एक स्थान पर एकत्रित कर दिये जाते हैं या फैला दिये जाते हैं। ये कृषि बरसात के पानी से सड़ने लगते हैं तथा जैविक किया होने से प्रदूषण का कारण बन जाते हैं।
(v) चिकित्सा क्षेत्र स्रोत (Medical area source)-अस्पतालों से निकले अपशिष्ट जैसे काँच, प्लास्टिक की बोतलें, ट्यूब, सीरिंज आदि अजैव-निम्नीकरणीय अपशिष्ट हैं। इसके अलावा जैव-निम्नीकरणीय अपशिष्ट जैसे रक्त, मांस के टुकड़े संक्रमित ऊतक व अंग अनेक रोगों के संक्रमण हेतु माध्यम प्रदान करते हैं। भारत के नगरों में राख, मिश्रित पदार्थ एवं कार्बन के रूप में लगभग 90 प्रतिशत कूड़ा-करकट होता है। विकसित देशों में इसकी प्रकृति भिन्न होती है। स्पष्ट है कि नगरीय अपशिष्ट आज पर्यावरण अपकर्षण का प्रमुख कारण है, जिसमें उत्तरोत्तर वृद्धि होती जा रही है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • अपशिष्ट एवं इसका प्रबंधन

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तर (निबन्धात्मक प्रश्न)|1 Videos
  • अपशिष्ट एवं इसका प्रबंधन

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोतर वस्तुनिष्ठ प्रश्न|10 Videos
  • अपशिष्ट एवं इसका प्रबंधन

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तर (अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न)|5 Videos
  • कार्बन एव उसके यौगिक

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise निबन्धात्मक प्रश्न-|8 Videos
SANJEEV PUBLICATION-अपशिष्ट एवं इसका प्रबंधन-पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तर (लघूत्तरात्मक प्रश्न)
  1. अपशिष्ट प्रबन्धन समझाइए।

    Text Solution

    |

  2. ठोस अपशिष्ट से क्या अभिप्राय है?

    Text Solution

    |

  3. जैव निम्नीकरण व अजैव निम्नीकरण अपशिष्ट में अन्तर लिखिए।

    Text Solution

    |

  4. भूमिभराव से आप क्या समझते हैं ?

    Text Solution

    |

  5. पुनर्चक्रण से क्या तात्पर्य है?

    Text Solution

    |

  6. भस्मीकरण विधि किस हेतु उपयोग में ली जाती है?

    Text Solution

    |

  7. अपशिष्ट प्रबंधन पर लेख लिखिए।

    Text Solution

    |

  8. अपशिष्ट के स्रोतों पर निबंध लिखिए।

    Text Solution

    |

  9. अपने चारों ओर के वातावरण से विभिन्न अपशिष्ट पदार्थों की सूची बनाकर उन्...

    Text Solution

    |

  10. अपने मोहल्ले या गाँव में अपशिष्ट प्रबंधन हेतु आप क्या करेंगे?

    Text Solution

    |