Home
Class 10
CHEMISTRY
अपने मोहल्ले या गाँव में अपशिष्ट प्रबंधन...

अपने मोहल्ले या गाँव में अपशिष्ट प्रबंधन हेतु आप क्या करेंगे?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

प्रायः अपशिष्ट प्रबंधन का कार्य गाँव में ग्राम पंचायत तथा कस्बों में नगरपालिका करती है। वैसे अपशिष्ट प्रबंधन सम्बन्ध में व्यक्तिगत जिम्मेदारी होती है। हमारे देश के प्रधानमंत्री निरन्तर स्वच्छता के अभियान के प्रति अधिक प्रयासशील हैं।
हमें हमारे घर का प्रतिदिन का कचरा एक पात्र में एकत्रित करना चाहिए परन्तु जो कचरा (रोटी, सब्जी के भाग व फल के छिलके आदि) पशुओं के खाने योग्य हैं, उसे पृथक् से रखकर गाय व अन्य जन्तु को खिला देना चाहिए। कचरे में से ऐसी सामग्री को भी इकट्ठा करना चाहिए, जिसका पुनर्चक्रण किया जा सकता है, जैसे अखबार, रद्दी, धातु, एल्यूमीनियम के पात्र, पीतल व ताँबे के टूटे भाग, प्लास्टिक व कांच की सामग्री आदि इन्हें प्रतिमाह किसी कबाडी या गली में फेरी लगाने वाले को बेच देना चाहिए। ये कबाड़ी उक्त सामग्री को छाँटकर उद्योगों में बेचकर अच्छा मूल्य प्राप्त करते हैं। उद्योग वाले इन टूटी सामग्री को पुनः गलाकर नई सामग्री बना लेते हैं।
दैनिक कचरा जिसे पात्र में एकत्रित करते हैं, उन्हें निश्चित स्थान पर डालना चाहिए। वर्तमान में नगरपालिका क्षेत्र में प्रतिदिन हर गली व मोहल्ले में कचरा गाड़ी आती है, उक्त कचरे को गली में न डालकर गाड़ी में डालना चाहिए। कचरे से नालियों की सफाई भी रखना जरूरी है। नगरपालिका की गाड़ी सम्पूर्ण कचरे को कस्बे व गाँव के बाहर एकत्रित कर इसका सही व उचित निष्पादन करती है। गाँव या नगरपालिका द्वारा अपशिष्ट प्रबंधन की .मास्टर योजना. बनानी चाहिए। व्यक्तियों को अपशिष्ट प्रबंधन के मूल मंत्र .री-यूज, री-ड्यूज व री-साइकिल. (Reuse, Reduce and Recycle) से अवगत कराना, प्रभात फेरी, दीवारों पर लिखना, पेम्फलेट आदि से जानकारी करवाना चाहिए। पॉलीथीन की थैलियों का उपयोग न कर कपड़े के थैले का उपयोग करने की बाध्यता करनी चाहिए।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • अपशिष्ट एवं इसका प्रबंधन

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तर (निबन्धात्मक प्रश्न)|1 Videos
  • अपशिष्ट एवं इसका प्रबंधन

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोतर वस्तुनिष्ठ प्रश्न|10 Videos
  • अपशिष्ट एवं इसका प्रबंधन

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तर (अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न)|5 Videos
  • कार्बन एव उसके यौगिक

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise निबन्धात्मक प्रश्न-|8 Videos
SANJEEV PUBLICATION-अपशिष्ट एवं इसका प्रबंधन-पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तर (लघूत्तरात्मक प्रश्न)
  1. अपशिष्ट प्रबन्धन समझाइए।

    Text Solution

    |

  2. ठोस अपशिष्ट से क्या अभिप्राय है?

    Text Solution

    |

  3. जैव निम्नीकरण व अजैव निम्नीकरण अपशिष्ट में अन्तर लिखिए।

    Text Solution

    |

  4. भूमिभराव से आप क्या समझते हैं ?

    Text Solution

    |

  5. पुनर्चक्रण से क्या तात्पर्य है?

    Text Solution

    |

  6. भस्मीकरण विधि किस हेतु उपयोग में ली जाती है?

    Text Solution

    |

  7. अपशिष्ट प्रबंधन पर लेख लिखिए।

    Text Solution

    |

  8. अपशिष्ट के स्रोतों पर निबंध लिखिए।

    Text Solution

    |

  9. अपने चारों ओर के वातावरण से विभिन्न अपशिष्ट पदार्थों की सूची बनाकर उन्...

    Text Solution

    |

  10. अपने मोहल्ले या गाँव में अपशिष्ट प्रबंधन हेतु आप क्या करेंगे?

    Text Solution

    |