त्रिज्या r तथा लंबवत l के एक बेलनाकार पृष्ठ में आवेश घनत्व A तथा अनंत लम्बाई का पतला सीधा चालक तार परिबद्ध है | बेलनाकार पृष्ठ की अक्ष तार की लम्बाई के संपाती है | बेलनाकार पृष्ठ से विधुत फ्लक्स के लिए व्यंजक ज्ञात कीजिए |
लिखित उत्तर
Verified by Experts
अनंत रेखीय आवेश के कारण उससे दूरी r पर विधुत क्षेत्र की तीव्रता `E=K(2lambda)/(r)=(lambda)/(2piin_0r)` तार के लंबवत | बेलनाकार पृष्ठ पर विधुत क्षेत्र उसके लंबवत होगा अर्थात क्षेत्रफल सदिश व विधुत समान दिशा में होंगे | अतः बेलनाकार पृष्ठ से निर्गत विधुत फ्लक्स `phi=intvec(E).dvec(a)=EA` `=(lambda)/(2piin_0r)xx2pirl=(lambdal)/(in_0)(V_m)`