Home
Class 12
PHYSICS
किन्हीं दो सेलों के विद्युत वाहक बलों की...

किन्हीं दो सेलों के विद्युत वाहक बलों की तुलना विभवमापी द्वारा कैसे की जाती है ? आवश्यक परिपथ चित्र बनाइये |

लिखित उत्तर

Verified by Experts

परिपथ का संयोजन - इस प्रकार के लिए चित्र में प्रदर्शित परिपथ का उपयोग किया जाता है | सर्वप्रथम संचायक सेल E धारा नियन्त्रक Rh कुंजी K तथा विभवमापी के तार AB को श्रेणीक्रम में जोड़कर प्राथमिक परिपथ की `E_(1)` व `E_(2)` जिनके वि. वा. बलों की तुलना करनी है, गौण परिपथ में लगाई जाती है | दोनों सेलों के धनाग्र विभवमापी तार के सिरे A से जहाँ प्राथमिक परिपथ में प्रयुक्त बैटरी का धनाग्र जुड़ा है | इन सेलों के ऋणाग्र एक द्विमार्गी xyz के टर्मिनल x व z से क्रमशः जोड़ दिए जाते है | द्विमार्गी कुंजी का महत्व टर्मिनल y एक धारामापी G के द्वारा विभवमापी की जॉकी से सम्बन्धित कर देते है |

कार्यविधि - सर्वप्रथम कुंजी K बन्द कर प्राथमिक परिपथ पूर्ण कर लेते है और द्विमार्गी कुंजी में x, y तत्पश्चात z, y टर्मिनलों के मध्य प्लग लगाकर सेल `E_(1)` और तत्पश्चात `E_(2)` को परिपथ से सम्बन्धित कर देते है | अब धारा नियन्त्रक को इस प्रकार समायोजित करते है कि जॉकी दबाने पर धारामापी में शून्य विक्षेप की स्थिति दोनों सेलों के लिए विभवमापी तार की लगभग तीन - चौथाई लम्बाई प्राप्त हो | प्रेक्षण लेने के लिए x, y को जोड़कर सेल `E_(1)` के लिए संतुलित लम्बाई `l_(1)` ज्ञात करते है | तत्पश्चात x, y का सम्बन्ध हटाकर z, y को सम्बन्धित कर देते है और सेल `E_(2)` के लिए सन्तुलित लम्बाई `l_(2)` ज्ञात कर लेते है | यदि विभवमापी तार पर विभव प्रवणता x वोल्ट / मी. है, तो विभवमापी को सिद्धान्त से
`E_(1)=xl_(1)`
`E_(2)=xl_(1)`
`therefore (E_(1))/(E_(2))=(l_(1))/(l_(2))`
प्रेक्षण का एक सेट पूर्ण होने पर धारा नियन्त्रक `R_(h)` द्वारा विभव प्रवणता में परिवर्तन कर देते है और पुनः सन्तुलित लम्बाइयाँ `l_(1)` व `l_(2)` के मान ज्ञात कर लेते है | `l_(1)` व `l_(2)` का अनुपात सेलों के वि. वा. बलों के अनुपात के बराबर होता है | यह क्रिया पांच बार दोहराई जाती है | `E_(1)//E_(2)` के इस प्रकार प्राप्त मानों का औसत मान `E_(1)//E_(2)` का मध्य मान ज्ञात कर लेते है |
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • धारा वैद्युतिकी

    TRIPUTI PUBLICATION|Exercise आंकिक प्रश्न|9 Videos
  • धारा वैद्युतिकी

    TRIPUTI PUBLICATION|Exercise लघुत्तरात्मक प्रश्न|10 Videos
  • चुम्बकत्व एवं चुम्बकीय पदार्थो के गुण

    TRIPUTI PUBLICATION|Exercise आंकिक प्रश्न|4 Videos
  • परमाणवीय एवं नाभिकीय भौतिकी

    TRIPUTI PUBLICATION|Exercise आंकिक प्रश्न|6 Videos
TRIPUTI PUBLICATION-धारा वैद्युतिकी -निबन्धात्मक प्रश्न
  1. मीटर सेतु द्वारा किसी अज्ञात प्रतिरोध का मान ज्ञात करने की विधि लिखकर ...

    Text Solution

    |

  2. व्हीटस्टोन सेतु का परिपथ चित्र बनाकर सेतु में शून्य विक्षेप के लिए प्र...

    Text Solution

    |

  3. विभवमापी की सहायता से प्राथमिक सेल का आन्तरिक प्रतिरोध ज्ञात करने का स...

    Text Solution

    |

  4. विद्युत धारा व अपवहन वेग में सम्बन्ध स्थापित कीजिए | परिपथ चित्र बनाकर...

    Text Solution

    |

  5. धारा घनत्व तथा विद्युत क्षेत्र में सम्बन्ध स्थापित कीजिए |

    Text Solution

    |

  6. सेलों के समान्तर कर्म संयोजन के लिए सूत्र की स्थापना कीजिए | आवश्यक पर...

    Text Solution

    |

  7. किन्हीं दो सेलों के विद्युत वाहक बलों की तुलना विभवमापी द्वारा कैसे की...

    Text Solution

    |

  8. प्रतिरोधों को समान्तर कर्म (पाश्र्वकर्म) में किस प्रकार जोड़ते है ? उनक...

    Text Solution

    |