Home
Class 12
PHYSICS
B-H वक्र किसे कहते है? नर्म लोहा और स्टी...

B-H वक्र किसे कहते है? नर्म लोहा और स्टील का B - H वक्र बनाकर समझाइये।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

B-H वक्र
किसी लौह चुम्बकीय पदार्थ के चुम्बकीय क्षेत्र में चुम्बकीय तीव्रता के साथ परिवर्तन वक्र को शैथिल्य वक्र कहते है। यह एक बन्द वक्र होता है इसे वक्र कहते है।
नर्म लोहा तथा स्टील के लिए वक्र चित्र में नर्म लोहा (कोमल चुम्बकीय पदार्थ) और स्टील (कठोर चुम्बकीय पदार्थ) के लिए शैथिल्य वक्र दर्शाए गए है। इन वक्रो से स्पष्ट है कि

1. H के किसी मान के लिए नर्म लोहे में चुम्बकी क्षेत्र B का मान स्टील के मान से अधिक है। अतः नर्म लोहे में H चुम्बकीय पारगम्यता भी अधिक होगी।
2. नर्म लोहे की धारणशीलता स्टील से अधिक होती है।
3. स्टील की निग्रहिता नर्म लोहे से अधिक होती है।
4. H के किसी मान के लिए गर्म लोहे में चुम्बकन का मान स्टील से अधिक होता है। अतः `chi_(m)=I//H` से नर्म लोहे में चुम्बकीय प्रवृत्ति `chi_(m)` अधिक होगी।
5. नर्म लोहे के लिए B - H वक्र का क्षेत्रफल स्टील की तुलना में कम होता है अतः नर्म लोहे में शैथिल्य ह्यस स्टील की तुलना में कम होगा।
विद्युत चुम्बक के क्रोड के लिए ऐसा लौह चुम्बकीय पदार्थ उपयुक्त है जिसमे अल्प बाह्य धारा या चुम्बकीय तीव्रता से अधिक चुम्बकीय क्षेत्र उत्पन्न हो तथा चुम्बकीय तीव्रता हटाने पर चुम्बकीय क्षेत्र न्यूनतम हो जाए। इसमें शैथिल्य ह्यस भी न्यूनतम होना चाहिए। अतः विद्युत चुम्बक बनाने हेतु उच्च चुम्बकीय क्षेत्र, अधिक धारशीलता, कम निग्रहिता, कम शैथिल्य ह्यस, अधिक चुम्बकीय पारगम्यता का पदार्थ उपयुक्त है।
B-H वक्र से स्पष्ट है कि B का मान सदैव H के मान से पीछे रहता है तथा H के दिए गए मान के लिए B का कोई अद्वितीय मान नहीं होता। चुम्बकीय पदार्थो के इस व्यवहार को शैथिल्यता कहते है। इसका मुख्य कारण लौह चुम्बकीय पदार्थो में डोमेनों का चुम्बकीय क्षेत्र कि दिशा में संरेखित होना है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • चुम्बकत्व एवं चुम्बकीय पदार्थो के गुण

    TRIPUTI PUBLICATION|Exercise आंकिक प्रश्न|4 Videos
  • चुम्बकत्व एवं चुम्बकीय पदार्थो के गुण

    TRIPUTI PUBLICATION|Exercise लघुत्तरात्मक प्रश्न|4 Videos
  • इलेक्ट्रॉनिकी

    TRIPUTI PUBLICATION|Exercise आंकिक प्रश्न|3 Videos
  • धारा वैद्युतिकी

    TRIPUTI PUBLICATION|Exercise आंकिक प्रश्न|9 Videos