Home
Class 12
PHYSICS
चुम्बकन M, चुम्बकीय तीव्रता H चुम्बकीय प...

चुम्बकन M, चुम्बकीय तीव्रता H चुम्बकीय प्रवृत्ति `chi` एवं आपेक्षित चुम्बकशीलता `mu_(r)` में विभिन्न सम्बन्ध स्थापित कीजिए। चुम्बकीय प्रवृत्ति `chi` को परिभाषित कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

चुम्बकन M, चुम्बकीय तीव्रता H चुम्बकीय प्रवृत्ति `chi` एवं आपेक्षित चुम्बकशीलता `mu_(r)` में विभिन्न सम्बन्ध- जब किसी परिनालिका की कुण्डली में धारा प्रवाहित की जाती है तब परिनालिका में प्रवाहित धारा (मुक्त धारा) के कारण चुम्बकीय क्षेत्र `B_(0)` उत्पन्न होता है। यदि परिनालिका को किसी चुम्बकीय पदार्थ पर लपेटा जाये तब पदार्थ के चुम्बकन से उत्पन्न बद्ध धाराओं के कारण चुम्बकीय क्षेत्र `B_(1)` उत्पन्न हो जाता है।
अतः कुल चुम्बकीय क्षेत्र
`B=B_(0)+B_(1)`
चुम्बकन से उत्पन्न चुम्बकीय क्षेत्र `(B_(1))`, चुम्बकन M के समानुपाती होता है अर्थात
`B_(1)=mu_(0)H+mu_(0)M` तथा `B=mu_(0)H`
`B=mu_(0)H+mu_(0)M`
`=mu_(0)(H+M)`
`=mu_(0)H(1+(M)/(H))=mu_(0)H(1+chi)`
जहाँ `(M(/(H)=chi` चुम्बकीय प्रवृत्ति है।
`B=muH`
`because muH=mu_(0)H(1+chi)`
`mu=mu_(0)(1+chi)`
`because mu_(r)=(mu)/(mu_(0))`
`because mu_(r)=(1+chi)`
चुम्बकीय प्रवृत्ति `(chi)`- जब कोई चुम्बकीय पदरथ किसी चुम्बकन क्षेत्र में रखा जाता है तब वह चुम्बकीय हो जाता है तथा उसमे चुम्बकीय आघूर्ण प्रेरित हो जाता है।
अल्प चुम्बकन क्षेत्र H में पदार्थ का चुम्बकन M, चुम्बकन क्षेत्र H के समानुपाती होती है अर्थात
`MpropH`
`=M=._(chi)H` जहाँ `chi` चुम्बकीय प्रवृत्ति है।
`implies chi=(M)/(H)`
अर्थात किसी पदार्थ में चुम्बकन (M) तथा चुम्बकन क्षेत्र H के अनुपात को चुम्बकीय प्रवृत्ति `(chi)` कहते है। यह एक विमाहीन अदिश राशि है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • चुम्बकत्व एवं चुम्बकीय पदार्थो के गुण

    TRIPUTI PUBLICATION|Exercise आंकिक प्रश्न|4 Videos
  • चुम्बकत्व एवं चुम्बकीय पदार्थो के गुण

    TRIPUTI PUBLICATION|Exercise लघुत्तरात्मक प्रश्न|4 Videos
  • इलेक्ट्रॉनिकी

    TRIPUTI PUBLICATION|Exercise आंकिक प्रश्न|3 Videos
  • धारा वैद्युतिकी

    TRIPUTI PUBLICATION|Exercise आंकिक प्रश्न|9 Videos