Home
Class 12
PHYSICS
परमाणु के रदरफोर्ड मॉडल की दो कमियां लिख...

परमाणु के रदरफोर्ड मॉडल की दो कमियां लिखिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

परमाणु के रदरफोर्ड मॉडल की दो कमियां निम्न हैं
1.परमाणु का स्थायित्व- नाभिक के चारों ओर घूमते इलेट्रॉन में अभिकेंद्रीय त्वरण होता है। तथा विद्युत गतिकी के अनुसार त्वरित आवेशित कण विद्युत चुम्बकीय तरंगों के रूप ने लगातार ऊर्जा उत्सर्जित करता है। अतः नाभिक के चारों ओर विभिन्न कक्षाओं में घूमते हुए इलेट्रॉन लगातार ऊर्जा उत्सर्जित करते रहेंगें, जिससे इलेक्ट्रॉनों की ऊर्जा में कमी आयेगी तथा उसमें वृत्तीय मार्ग की त्रिज्या लगातार कम होती जायेगी। इस प्रकार इलेक्ट्रॉन सर्पिलाकार मार्ग पर चलते हुए अंत में नाभिक में गिर जायेगे। इस प्रकार परमाणु स्थायी ही नहीं रहेगा जबकि परमाणु में स्थायित्व को पाते हैं।

2. रेखिल स्पेक्ट्रम की व्याख्या- रदरफोर्डिQ के अनुसार परमाणु में इलेक्ट्रॉन नाभिक के चारों ओर सभी संभव त्रिज्याओं की वृत्ताकार कक्षाओं में घूम सकते हैं अर्थात उनके घूमने की आवृत्‍ति बदलती रहती है। इसके फलस्वरूप इलेक्ट्रॉन सभी संभव आवृत्‍तियां की विद्युत चुम्बकीय तरंगें उत्सर्जित्‍ करेंगे अर्थात परमाणु द्वारा उत्सर्जित प्रकाश का स्पेक्ट्रम संतत होगा। परंतु परमाणु द्वारा उत्सर्जित प्रकाश का रेखिल स्पेर्क्टम प्राप्त होता है अर्थात स्पेक्ट्रम में निश्‍चित आवृत्‍तियों का बहुत सी बारीक रेखाएं होती है । अतः परमाणु से केवल कुछ निश्‍चित आवृत्‍तियों की ही विद्युत चुम्बकीय तरंगें उत्सर्जित होने चाहिए न कि सभी आवृत्‍तियों की । इस प्रकार रदरफोर्ड का परमाणु मॉडल रेखिल स्पेक्ट्रम की व्याख्या करने में असफल रहा।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • परमाणवीय एवं नाभिकीय भौतिकी

    TRIPUTI PUBLICATION|Exercise निबन्धात्मक प्रश्न|4 Videos
  • परमाणवीय एवं नाभिकीय भौतिकी

    TRIPUTI PUBLICATION|Exercise आंकिक प्रश्न|6 Videos
  • परमाणवीय एवं नाभिकीय भौतिकी

    TRIPUTI PUBLICATION|Exercise आंकिक प्रश्न|6 Videos
  • धारा वैद्युतिकी

    TRIPUTI PUBLICATION|Exercise आंकिक प्रश्न|9 Videos
  • प्रकाश विधुत प्रभाव एवं द्रव्य तरंगे

    TRIPUTI PUBLICATION|Exercise एकांकी प्रश्न|8 Videos
TRIPUTI PUBLICATION-परमाणवीय एवं नाभिकीय भौतिकी-लघूत्तरात्मक प्रश्न
  1. बोर मॉडल की दो सीमाएं लिखिए।

    Text Solution

    |

  2. रेडियोएक्‍टिव की सक्रियता को परिभाषित कीजिए। इसके S.I. मात्रक लिखिए।

    Text Solution

    |

  3. रेडियो एक्‍टिवता क्षयता का नियम लिखिए। एक रेडियो एक्‍टिव नाभिक का क्...

    Text Solution

    |

  4. परमाणु के रदरफोर्ड मॉडल की दो कमियां लिखिए।

    Text Solution

    |

  5. किसी रेडियोएक्‍टिव तत्व की अर्द्ध आयु को परिभाषित कीजिए तथा अर्द्ध आयु...

    Text Solution

    |

  6. किसी नाभिक की द्रव्यमान क्षति को समझाइए। .(8)O^(16) की बंधन ऊर्जा 127....

    Text Solution

    |

  7. बोर क्वान्टीकरण के द्वितीय अभिग्रहीत का कथन दीजिए। अथवा हाइड्रोजन ...

    Text Solution

    |

  8. एक रेडियोएक्‍टिव पदार्थ A का क्षय निम्नानुसार होता है .(72)A^(180)ov...

    Text Solution

    |

  9. रेडियो एक्‍टिव समस्थानिकों के किन्हीं दो क्षेत्रों में उपयोग लिखिए?

    Text Solution

    |

  10. रदरफर्ड के alpha-कण प्रकीर्णन प्रयोग का संक्षेप में वर्णन करें। इसके प...

    Text Solution

    |

  11. नाभिक रिएक्टर में नियंत्रक छड़ों एवं शीतलक के कार्यों को समझाइए।

    Text Solution

    |