Home
Class 12
PHYSICS
दिष्टकरण किसे कहते हैं? अर्धतरंग दिष्टका...

दिष्टकरण किसे कहते हैं? अर्धतरंग दिष्टकारी का परिपथ चित्र बनाकर इसकी कार्यविधि को समझाइए। निवेशी प्रत्यावर्ती तथा निर्गत वोल्टता के तरंग प्रारूप को प्रदर्शित कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

दिष्टकरण- प्रत्यावर्ती वोल्टता को दिष्ट वोल्टता में परिवर्तित करने की प्रक्रिया को दिष्टकरण कहते हैं तथा दिष्टकरण करने वाले विद्युत उपकरण को दिष्टकारी कहते हैं।
अर्ध तरंग दिष्टकारी- इसमें निवेशी वोल्टता का केवल आधा चक्र उपयोग में आता है शेष अर्ध तरंग अनुपयोगी रहता है।
संरचना –P-N संधि डायोड का अर्धतरंग दिष्टकारी के रूप में प्रयोग करने के लिए इसे चित्रानुसार परिपथ में व्यवस्थित करते हैं। डायोड D को ट्रांसफॉर्मर (T) को द्वितीयक कुण्डली (S) से जोड़ दिया जाता है। डायोड के दूसरे सिरे व द्वितीयक कुण्डली के दूसरे सिरे के मध्य एक लोड प्रतिरोध (`R_(1)`) लगा दिया जाता है। निवेशी प्रत्यावर्ती विभव को ट्रांसफॉर्मर की प्राथमिक कुण्डलक (P) जोड़ दिया जाता है।

कार्य प्रणाली- प्रत्यावर्ती विभव के प्रथम अर्द्ध चक्र में डायोड (D) अग्र अभिनति की अवस्था में होता है । अतः धारा का प्रवाह होता है परंतु द्वितीय अर्ध चक्र में डायोड (D) के उत्क्रम बायसित हो जाने के कारण धारा प्रवाह नहीं होता है। इस तरह पूरे एक चक्र में लोड प्रतिरोध `(R_(1))` में धारा एक ही दिशा में (आवर्तकाल के आधे समय के लिए) बहती है। अतः प्रत्यावर्ती धारा/विभव का दिष्टकरण हो जाता है।
(i) चित्र प्रत्यावर्ती विभव के धनात्मक अर्धचक्र में ट्रांसफॉर्मर (T) की द्वितीयक कुण्डली (S) के ऊपरी सिरे पर धनात्मक विभव के कारण डायोड (SD) अग्र अभिनति अवस्था में होता है। अतः लोकड प्रतिरोध `R_(L)` में धारा प्रवाहित होती है जिससे A व B के मध्य निर्गत वोल्टता `V_(0)=iR_(L)` प्राप्त होती है।

(i) चित्र में द्वितीयक कुण्डली (S) के ऊपरी सिरे पर ऋणात्मक विभव के कारण डायोड (D) उत्क्रम अभिनति अवस्था में होता है। अतः `R_(L)` में धारा शून्य होती है। व A व B के मध्य निर्गत वोल्टता `V_(0)=0` प्राप्त होती है। इस प्रक्रिया का तरंग प्रतिरूप में निम्नतः प्रदर्शित किया जा सकता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • इलेक्ट्रॉनिकी

    TRIPUTI PUBLICATION|Exercise आंकिक प्रश्न|3 Videos
  • इलेक्ट्रॉनिकी

    TRIPUTI PUBLICATION|Exercise लघुत्तरात्मक प्रश्न|10 Videos
  • 2018

    TRIPUTI PUBLICATION|Exercise प्रश्न|38 Videos
  • चुम्बकत्व एवं चुम्बकीय पदार्थो के गुण

    TRIPUTI PUBLICATION|Exercise आंकिक प्रश्न|4 Videos
TRIPUTI PUBLICATION-इलेक्ट्रॉनिकी-निबन्धात्मक प्रश्न
  1. निम्न दिये गये चित्र में युक्‍ति X का मान लिखिए। इसके परिपथ का चित्र ब...

    Text Solution

    |

  2. दिष्टकरण किसे कहते हैं? अर्धतरंग दिष्टकारी का परिपथ चित्र बनाकर इसकी क...

    Text Solution

    |

  3. अपद्रव्यी अर्धचालक किसे कहते हैं? यह कितने प्रकार के होते हैं? नाम लिख...

    Text Solution

    |

  4. उभयनिष्ठ उत्सर्जक विन्यास में npn ट्रांजिस्टर का परिपथ का चित्र बनाइए ...

    Text Solution

    |

  5. P-N संधि डायोड के अग्रदिशिक बायस (अभिनति) में V-I अभिलाक्षणिक वक्र प्र...

    Text Solution

    |

  6. प्रवर्धन से क्या तात्पर्य है? उभयनिष्ठ उत्सर्जक n-p-n ट्रांजिस्टर प्रव...

    Text Solution

    |

  7. ठोसों में ऊर्जा बैण्ड के आधार पर चालक, कुचालक एवं अर्द्धचालक के मध्य अ...

    Text Solution

    |

  8. धारा प्रवर्धन गुणांक alpha व beta को परिभाषित कीजिए तथा इनमें संबंध स्...

    Text Solution

    |

  9. उभयनिष्ठ उत्सर्जक संरचना में P-N-P ट्रांजिस्टर का प्रायोगिक परिपथ का ...

    Text Solution

    |

  10. (i)p-n संधि डायोड के अग्र बायस को समझाइए। (ii) निम्न परिपथ के लिए सत्य...

    Text Solution

    |