Home
Class 12
PHYSICS
P-N संधि डायोड के अग्रदिशिक बायस (अभिनति...

P-N संधि डायोड के अग्रदिशिक बायस (अभिनति) में V-I अभिलाक्षणिक वक्र प्राप्त करने की कार्यविधि का वर्णन कीजिए। प्रायोगिक व्यवस्था का परिपथ चित्र बनाइए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

P-N संधि डायोयड का अग्रदिशिक बायस के लिए परिपथ का संयोजन निम्न चित्रानुसार करते हैं। डायोड का P टर्मिनल दिष्ट वोल्टता स्रोत के धनाग्र से व N टर्मिनल ऋणाग्र से जोड़ते हैं। परिपथ में जुड़े वोल्टमीटर V तथा मिली- अमीटर mA से P-N संधि पर विभवान्तर तथा धारा का मान ज्ञात करते हैं। विभवान्तर को परिवर्तित करने के लिए‌ धारा नियंत्रक Rh विभव विभाजक के रूप में परिपथ में लगा होता है। धारा नियंत्रक (Rh) की सहायता से आरोपित अग्रदिशिक वोल्टता L(`V_(f)`) को परिवर्तित करते हैं और वोल्टमीटर तथा मिली अमीटर के पाठ्यांक को नोट करते हैं।

धीरे-धीरे धारा नियंत्रक (Rh) के सहायता से अग्रदिशिक वोल्टता के नाम को 0.1 वोल्टता से बढ़ाते हैं तथा प्रत्येक बार वोल्टमीटर व मिली अमीटर से क्रमशः वोल्टता तथा धारा का मान नोट करते हैं। धारा का मान डायोड के लिए निर्धारित अधिकतम मान से कम रहना चाहिए।
अग्रदिशिक वोल्टता (`V_(f)`) तथा अग्रदिशिक धारा `(I_(f)`) के बीच वक्र खींचते हैं। प्राप्त वक्र P-N संधि डायोड का अगदिशिक बायस अभिलाक्षणिक वक्र होता है। अग्र अभिनति में वोल्टता `V_(f)` के अल्प मान के लिए अग्रदिशिक धारा अत्यल्प होती है, क्योंकि इस भाग में आरोपित विभवान्तर रोधिका विभव से कम होता है। जरमेनियम डायोड के लिए रोधिका विभव लगभग 0.3 वोल्ट तथा सिलिकन के लिए 0.7 वोल्ट होता है।
अग्रदिशिक बायस के लिए अभिलाक्षणिक वक्र निम्न चित्रानुसार होता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • इलेक्ट्रॉनिकी

    TRIPUTI PUBLICATION|Exercise आंकिक प्रश्न|3 Videos
  • इलेक्ट्रॉनिकी

    TRIPUTI PUBLICATION|Exercise लघुत्तरात्मक प्रश्न|10 Videos
  • 2018

    TRIPUTI PUBLICATION|Exercise प्रश्न|38 Videos
  • चुम्बकत्व एवं चुम्बकीय पदार्थो के गुण

    TRIPUTI PUBLICATION|Exercise आंकिक प्रश्न|4 Videos
TRIPUTI PUBLICATION-इलेक्ट्रॉनिकी-निबन्धात्मक प्रश्न
  1. निम्न दिये गये चित्र में युक्‍ति X का मान लिखिए। इसके परिपथ का चित्र ब...

    Text Solution

    |

  2. दिष्टकरण किसे कहते हैं? अर्धतरंग दिष्टकारी का परिपथ चित्र बनाकर इसकी क...

    Text Solution

    |

  3. अपद्रव्यी अर्धचालक किसे कहते हैं? यह कितने प्रकार के होते हैं? नाम लिख...

    Text Solution

    |

  4. उभयनिष्ठ उत्सर्जक विन्यास में npn ट्रांजिस्टर का परिपथ का चित्र बनाइए ...

    Text Solution

    |

  5. P-N संधि डायोड के अग्रदिशिक बायस (अभिनति) में V-I अभिलाक्षणिक वक्र प्र...

    Text Solution

    |

  6. प्रवर्धन से क्या तात्पर्य है? उभयनिष्ठ उत्सर्जक n-p-n ट्रांजिस्टर प्रव...

    Text Solution

    |

  7. ठोसों में ऊर्जा बैण्ड के आधार पर चालक, कुचालक एवं अर्द्धचालक के मध्य अ...

    Text Solution

    |

  8. धारा प्रवर्धन गुणांक alpha व beta को परिभाषित कीजिए तथा इनमें संबंध स्...

    Text Solution

    |

  9. उभयनिष्ठ उत्सर्जक संरचना में P-N-P ट्रांजिस्टर का प्रायोगिक परिपथ का ...

    Text Solution

    |

  10. (i)p-n संधि डायोड के अग्र बायस को समझाइए। (ii) निम्न परिपथ के लिए सत्य...

    Text Solution

    |