Home
Class 12
PHYSICS
विद्युत क्षेत्र की तीव्रता की परिभाषा लि...

विद्युत क्षेत्र की तीव्रता की परिभाषा लिखिए। एक आवेशित चालक की सतह पर विद्युत बल एवं विद्युत दाब के लिए व्यंजक प्राप्त कीजिए । आवश्यक चित्र बनाइए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

विद्युत क्षेत्र की तीव्रता-विद्युत क्षेत्र के किसी बिन्दु पर क्षेत्र की तीव्रता वहाँ रखे हुए परीक्षण मात्रक धन आवेश पर लगने वाले बल के बराबर होती है।
`E=F/q_0`
विद्युत क्षेत्र की इकाई N/C होती है।
आवेशित चालक की सतह पर बल-माना एक चालक की सतह पर पृष्ठ आवेश घनत्व `sigma` है । हम चालक के ठीक बाहर एवं ठीक अन्दर, चालक के सापेक्ष दो सममित बिन्दुओं क्रमशः `P_1` एवं `P_2` पर विचार करते हैं। जैसा कि चित्र में दर्शाया गया है।
हम जानते हैं कि आवेशित चालक पृष्ठ के ठीक बाहर विद्युत क्षेत्र का मान `sigma/in_0` होता है।
अत: बिन्दु `P_1` पर विद्युत क्षेत्र
`E_(P_1)=sigma/in_0` ...(1)
चालक के भीतर विद्युत क्षेत्र शून्य होता है । अत: बिंदु `P_2` पर विद्युत क्षेत्र
`E_(P_2)=0` ....(2)
अब हम चालक को दो भागों (i)अल्पांश AB जिसका क्षेत्रफल ds है तथा (ii) चालक का शेष भाग ACB में विभक्त कर सकते हैं।

यदि अल्पांश AB के कारण अपने निकट स्थित बिन्दुओं पर उत्पन्न विद्युत क्षेत्र की तीव्रता `वैसे_१` तथा शेष भाग ACB के कारण `vecE_2` है। अत: चित्र से
`E_(P_1)=E_1+E_2` ...(3)
(यहाँ `P_1` पर `E_1` व `E_2` समान दिशा में है।)
तथा `E_(P_2)=E_1-E_2`...(4)
(बिन्दु `P_2` पर `E_1` व `E_2` विपरीत दिशा में हैं)
लेकिन समीकरण (2) से `E_(P_2)` = 0 है।
इसलिए समीकरण (4) से
`E_1-E_2=0`
`E_1=E_2` .....(5)
समीकरण (1),(4),(5) से
`E_2+E_2=sigma/in_0`
`E_2=sigma/(2in_0)` ...(6)
अत: भाग ACB के कारण अल्पांश AB पर विद्युत क्षेत्र की तीव्रता `sigma/(2 in_0)` है।
यदि अल्पांश AB पर कुल आवेश की मात्रा dq है तब अल्पांश पर बल
`dF = E_2dq`
`E_2` का मान रखने पर
`dF=sigma/(2in_0)dq`
लेकिन dq = `sigma`ds
अतः `dF=sigma/(2in_0)xx sigmads`
अतः `dF=sigma^2/(2in_0)ds`..(7)
`=1/2in_0E^2ds " " [ because E=sigma/in_० " अतः " sigma=in_0E]`
सम्पूर्ण पृष्ठ पर लगने वाला बल
`intdF=int_S sigma^2/(2in_0)ds=int_S(in_0^2E^2)/(2in_0)ds`
`F=int_S(in_0E^2)/2ds` ...(8)
तथा पृष्ठ के एकांक क्षेत्रफल पर बल या दाब
`P=(dF)/(ds)=sigma^2/(2in_0)=1/2in_0E^2`..(9)
यह दाब, विद्युत दाब कहलाता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • प्रकाशिकी

    TRIPUTI PUBLICATION|Exercise आंकिक प्रश्न|9 Videos
  • इलेक्ट्रॉनिकी

    TRIPUTI PUBLICATION|Exercise आंकिक प्रश्न|3 Videos
TRIPUTI PUBLICATION-2018-प्रश्न
  1. लौह चुम्बकीय-पदार्थों के लिए क्यूरी - ताप की परिभाषा लिखिए ।

    Text Solution

    |

  2. कक्षीय इलेक्ट्रॉन का चुम्बकीय आधूर्ण ज्ञात करने के लिए व्यंजक प्राप्त ...

    Text Solution

    |

  3. एक वर्गाकार लूप की भुजा की लम्बाई है तथा यह 2.5T के एक समान चुम्बकीय क...

    Text Solution

    |

  4. हाइड्रोजन स्पेक्ट्रम में बामर श्रेणी की रेखाओं के अधिकतम तरंगदैर्ध्य ए...

    Text Solution

    |

  5. एक रेडियोएक्टिव प्रतिदर्श में सक्रिय नाभिकों की संख्या 6 घण्टे में अपन...

    Text Solution

    |

  6. आइन्सटीन प्रकाश विद्युत समीकरण व्युत्पन्न कीजिए। इसकी सहायता से प्रकाश...

    Text Solution

    |

  7. तार्किक द्वार (लॉजिक गेट्स) क्या है?

    Text Solution

    |

  8. दो डायोडों का उपयोग कर द्वि-निवेशी एण्ड द्वार (AND Gate) का परिपथ चित्...

    Text Solution

    |

  9. आकाश तरंग संचरण द्वारा प्रसारण की अधिकतम दूरी तथा ऐन्टेना की ऊँचाई के ...

    Text Solution

    |

  10. सूक्ष्मदर्शी की आवर्धन क्षमता से क्या तात्पर्य है ?

    Text Solution

    |

  11. एक बिम्ब उत्तल लैंस से 20 सेमी दूरी पर रखा है। यदि लैन्स द्वारा 3 गुना...

    Text Solution

    |

  12. दव्यमान क्षति से क्या तात्पर्य है ? द्रव्यमान क्षति एवं नाभिकीय बंधन ऊ...

    Text Solution

    |

  13. P-N संधि के उत्कम अभिनति अभिलाक्षणिक वक्र प्राप्त करने के लिए प्रायोगि...

    Text Solution

    |

  14. NPN-ट्रांजिस्टर के उभयनिष्ठ आधार विन्यास में अभिलाक्षणिक वक्र प्राप्त ...

    Text Solution

    |

  15. विद्युत क्षेत्र की तीव्रता की परिभाषा लिखिए। एक आवेशित चालक की सतह पर ...

    Text Solution

    |

  16. संधारित्र में संचित ऊर्जा से क्या तात्पर्य है? सिद्ध कीजिए कि दो आवेशि...

    Text Solution

    |

  17. दिष्टधारा की तुलना में प्रत्यावत्ती धारा की एक विशेषता एवं एक दोष लिखि...

    Text Solution

    |

  18. अर्द्ध-शक्ति बिन्दु आवृत्तियों से क्या अभिप्राय है? एक LCR श्रेणी परिप...

    Text Solution

    |

  19. प्रकाश के व्यतिकरण के लिए आवश्यक दो शर्तें लिखिए। यंग के द्वि-स्लिट प्...

    Text Solution

    |

  20. कम्पन तल तथा ध्रुवण तल की परिभाषा लिखिए। निकॉल प्रिज्म द्वारा समतल ध्र...

    Text Solution

    |