Home
Class 10
PHYSICS
कौन से कारक हैं जिन पर एक चालक का प्रतिर...

कौन से कारक हैं जिन पर एक चालक का प्रतिरोध निर्भर करता है? प्रतिरोधकता को परिभाषित कीजिए तथा उसका S.I. मात्रक लिखिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

चालक का प्रतिरोध निम्न कारकों पर निर्भर करता है-
(1) चालक की लम्बाई पर- किसी धातु के एक समान चालक का प्रतिरोध उसकी लम्बाई (I) के अनुक्रमानुपाती होता है अर्थात् `RalphaI`
(2) अनुप्रस्थ काट के क्षेत्रफल पर--किसी धातु के एक समान चालक का प्रतिरोध उसके अनुप्रस्थ काट के क्षेत्रफल (A) के व्युत्क्रमानुपाती होता है अर्थात् `Ralpha1/A`
(3) ताप पर-किसी चालक तार का प्रतिरोध (R) के ताप में परिवर्तन से परिवर्तित होता है। कुछ मिश्रित धातु तथी शुद्ध धातुओं से बने चालकों का प्रतिरोध ताप के साथ बढ़ता है, जैसे- ताँबा, चाँदी आदि धातुओं का प्रतिरोध ताप के साथ शीघ्रता से बढ़ता है। कुछ ऐसे मिश्र धातु भी होते हैं, जिनका प्रतिरोध ताप परिवर्तन के साथ बहुत कम परिवर्तित होता है, जैसे-मैंगनीज तथा कॉन्सटेन्टन। इसके विपरीत अर्द्धचालकों का प्रतिरोध ताप बढ़ने पर कम होता है। जैसे- जर्मेनियम, सिलिकॉन व कार्बन।
(4) पदार्थ की प्रकृति पर-चालक का प्रतिरोध उस पदार्थ की प्रकृति पर भी निर्भर करता है जिससे वह बना है। यदि समान लम्बाई तथा अनुप्रस्थ काट क्षेत्रफल के दो चालक तार लेते हैं जिनमें से एक ताँबा तथा दूसरा लौहे का हो एवं इन दोनों को क्रम से विद्युत परिपथ में संयोजित कर धारा प्रवाहित की जाए तो हम देखते हैं कि ताँबे में अधिक धारा प्रवाहित होगी। इसकी प्रकार जब भिन्न-भिन्न पदार्थ के तार लेकर प्रयोग को दोहराया जाए तो हम देखते हैं कि चालक का प्रतिरोध उसके पदार्थ पर निर्भर करता है।
प्रतिरोधकता-एक मीटर लम्बे और एक वर्ग मीटर अनुप्रस्थ काट बाले क्षेत्रफल वाले चालक तार के प्रतिरोध को उस पदार्थ की प्रतिरोधकता कहते हैं। इसका SI मात्रक ओम x मीटर होता है ।.
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • विद्युत् धारा

    TRIPUTI PUBLICATION|Exercise निबंधात्मक प्रश्न|6 Videos
  • विद्युत् धारा

    TRIPUTI PUBLICATION|Exercise आंकिक प्रश्न|12 Videos
  • विद्युत् धारा

    TRIPUTI PUBLICATION|Exercise आंकिक प्रश्न|12 Videos
  • माध्यमिक परीक्षा -2018

    TRIPUTI PUBLICATION|Exercise खण्ड - द|20 Videos
  • सड़क सुरक्षा नियम

    TRIPUTI PUBLICATION|Exercise निबंधात्मक प्रश्न|3 Videos
TRIPUTI PUBLICATION-विद्युत् धारा-लघूत्तरात्मक प्रश्न
  1. प्रतिरोधों के श्रेणीक्रम संयोजन व समान्तर क्रम संयोजन में क्या अन्तर ह...

    Text Solution

    |

  2. किसी छड़ चुम्बक की चुम्बकीय क्षेत्र रेखाओं के कोई दो गुण लिखिए ।

    Text Solution

    |

  3. कॉलम X को कॉलम Y से सुमेलित कीजिए।

    Text Solution

    |

  4. चुम्बकीय क्षेत्र में रखे हुए एक धारावाही चालक पर लगने वाले बल की दिशा ...

    Text Solution

    |

  5. किसी विद्युत धारावाही परिनलिका के भीतर एवं उसके चारों ओर चुम्बकीय क्षे...

    Text Solution

    |

  6. चार युक्तियों के नाम लिखिए जहाँ विद्युत धारावाही चालक तथा उसके साथ चुम...

    Text Solution

    |

  7. घरेलू विद्युत परिपथों में अतिभारण से बचाव के लिए कौनसी दो सावधानियाँ ब...

    Text Solution

    |

  8. जूल के तापन नियम का कथन कीजिए। विद्युत बल्वों में भरी जाने वाली दो गैस...

    Text Solution

    |

  9. कौन से कारक हैं जिन पर एक चालक का प्रतिरोध निर्भर करता है? प्रतिरोधकता...

    Text Solution

    |

  10. दक्षिण हस्त अंगुष्ठ नियम लिखिए । किसी धारावाही परिनालिका की सहायता से ...

    Text Solution

    |

  11. प्रत्यावर्ती धारा जनित्र एवं दिष्ट धारा जीवन में क्या अन्तर है ?

    Text Solution

    |