Home
Class 10
PHYSICS
प्रत्यावर्ती धारा की परिभाषा दीजिए तथा इ...

प्रत्यावर्ती धारा की परिभाषा दीजिए तथा इसको उत्पन्न करने वाली कार्यविधि स्पष्ट कीजिये।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

प्रत्यावर्ती धारा-यह विद्युत धारा जो समान समय अंतरालों के पश्चात् अपनी दिशा में परिवर्तन कर लेती हैं, उसे प्रत्यावर्ती धारा कहते हैं। इसे प्रतीकानुसार A.C के द्वारा निरूपित किया जाता है ।
प्रत्यावर्ती विद्युत धारा जनित्र विद्युत चुम्बकीय प्रेरणा के सिद्धान्त पर आधारित है । जब भी कुंडली को किसी चुम्बकीय क्षेत्र के सापेक्ष घुमाया जाता है, तब कुंडली में से गुजरने वाली चुम्बकीय रेखाओं की संख्या में परिवर्तन होता है, अत: कुंडली में प्रेरित विद्युत धारा उत्पन्न होती है ।

बनावट-(i) ABCD आर्मेचर अपने अक्ष के चारों तरफ घूर्णनशील होता है।
(ii) आर्मेचर के ऊपर अवरोधी तांबे के तार लिपटे हुए होते हैं।
(iii) ताँबे के तारों के दो सिरे धातु के बने दो वलय `R_(1)` एवं `R_(2)` से जुड़े होते हैं ये दोनों वलय स्थिर दो कार्बन ब्रशों `B_(1)` एवं `B_(2)` से सम्पर्क में रहते हैं ।
(iv) दोनों ब्रशों का सम्पर्क गैल्वेनोमीटर (G) से होता है।
कार्यविधि-(i) आर्मेचर को यांत्रिक रूप से दो शक्तिशाली चुम्बकों के धरुवों के बीच घुमाया जाता है ।
(ii) दो वलय भी घूमते हैं लेकिन दोनों वलय अलग- अलग दोनों कार्बन ब्रशों के सम्पर्क में रहते हैं ।
(iii) गति के समय जब AB भुजा ऊपर एवं CD नीचे की तरफ होती है, आर्मेचर में धारा की दिशा A से B और C से D होती है।
(iv) यदि आर्मेचर की भुजा CD ऊपर और AB नीचे हो, तो फ्लेमिंग के दायें हाथ के नियम से धारा की दिशा D से C और B और A की तरफ हो जाती है।
अतः प्रत्येक आधे घूर्णन के पश्चात् क्रमिक रूप से इन भुजाओं में विद्युत धारा की ध्रुवता परिवर्तित होती रहती है। ऐसी विद्युत धारा जो समान काल-अन्तरालों के पश्चात् अपनी दिशा में परिवर्तन कर लेती है, उसे प्रत्यावर्ती धारा कहते हैं। विद्युत उत्पन्न करने की इस युक्ति को प्रत्यावर्ती विद्युत धारा जनित्र कहते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • विद्युत् धारा

    TRIPUTI PUBLICATION|Exercise आंकिक प्रश्न|12 Videos
  • विद्युत् धारा

    TRIPUTI PUBLICATION|Exercise लघूत्तरात्मक प्रश्न|11 Videos
  • माध्यमिक परीक्षा -2018

    TRIPUTI PUBLICATION|Exercise खण्ड - द|20 Videos
  • सड़क सुरक्षा नियम

    TRIPUTI PUBLICATION|Exercise निबंधात्मक प्रश्न|3 Videos