अपशिष्ट से संसाधनों को या किसी भी मूल्य की चीज को निकालना पुनर्चक्रण के नाम से जाना जाता है, जिसका अर्थ है पुनः मिलना, जिससे अपशिष्ट पदार्थ का पुनर्नवीकरण होता है। इनसे कच्चा माल निकालकर पुन:प्रक्रम किया जाता है या अपशिष्ट की कैलोरी सामग्री बिजली में परिवर्तित की जा सकती है। पुनर्नवीनीकरण के लिए सबसे आम उपभोक्ता उत्पादों में एल्युमीनियम पेय के डिब्बे, इस्पात, भोजन और एयरोसोल के डिब्बे, प्लास्टिक व कांच की बोतलें, गत्ते के डिब्बे, पत्रिकाएँ, प्लास्टिक के सामान आदि हैं। प्राकृतिक जैविक अपशिष्ट पदार्थ जैसे पौधे की सामग्री, बचाहुआ भोजन । कागज, ऊन आदि का प्रयोग कम्पोस्ट खाद, बर्मी कम्पोस्ट, । जैविक खाद बनाने में किया जा सकता है, साथ ही इस प्रक्रिया से गैस उत्पादन कर विद्युत बनाई जा सकती है।