जैव विविधता के तप्त स्थल- ऐसे क्षेत्र जहाँ बहुत अधिक जैव-विविधता होती है "जैवविधता तप्त स्थल" (Biodiversity hotspot) कहलाते है| इसकी अवधारणा सबसे पहले सं 1988 में ब्रिटिश पारिस्थितिकीविद नार्मन मेयर्स (Norman Myers) ने प्रस्तुत की थी जिसके आधार पर सं 1999 में विश्व के 25 क्षेत्रों की जैवविधता तप्त स्थल घोषित किया गया| वर्तमान में विष्ट में कुल बायोडाइवर्सिटी हॉट स्पॉट है जिनका कुल क्षेत्रफल पृथ्वी के भू-क्षेत्रफल का 2.3 प्रतिशत है किन्तु ें क्षेत्रों में विश्व की वनस्पतियों की 50 प्रतिशत स्थानबन्ध प्रजातियों मिलती है|
विश्व के कुछ प्रमुख बायोडाइवर्सिटी हॉटस्पॉट अटलांटिका वन पूर्वी मलेशियाई द्वीप समूह, दक्षिण पशिचम चीन के पर्वत, मेडागास्कर के द्वीप समु, कोलंबिया, चोको, मध्य अमेरिका, मध्य चिली, पूर्वी हिमालय, पशिचमी घाट, श्रीलंका, इंडो-बर्मा आदि है| विश्व में पाए जाने वाले जैवविविधता तत्स्थलों में से दो-पूर्वी हिमालय तथा पश्चिमी घाट पूर्ण रूप से भारत में स्थित है| जबकि इंडो-बर्मा जैवविविधता तप्त स्थल में कुछ भारतीय भू-भाग सम्मिलित है|
(1) इंडो-बर्मा जैवविविधता तप्तस्थल- यह उष्ण- कटिबंधीय पूर्वी एशिया में चीन, भारत, म्यांमार, वियतनाम, थाईलैंड, कम्बोडिया तथा मलेशिए के लगभग 23,73,000 वर्ग किसी. क्षेत्र में विस्तृत है| इस विशाल तप्तस्थल में 13500 प्रकार की वनस्पतियां, 433 प्रकार के स्तनधारी जीव, 1266 प्रकार के उपयछर तथा 1262 प्रकार की मछली की प्रजातियां मिलती है|
(2) पश्चिमी घाट जैवविविधता तपतास्थ्ल - भारत के पशिचमी तट से लगा हुआ पशिचमी घाट विश्व का एक प्रमुख जैवविविधता तप्त स्थल है| यह क्षेत्र 1,60,000 वर्ग किमी. क्षेत्र में विस्तृत है जिसमे केरल राज्य शामिल है| इस क्षेत्र में वनस्पतियों की 5916 प्रजातियों मिलती है जिनमे से लगभग 50 प्रतिशत स्थानबद्ध है| इसके अलावा जंतुओं में स्तनधारी जीवों की 458 प्रजातियों मिलती है जिसमे से 174 स्थानबद्धहै| मछलियां की 191 प्रजातियां मिलती है, जिसमे से 139 प्रजातियां स्थानबद्ध है| जहाँ पाए जाने वाले मुख्य जीव- मालाबार गंध बिलाय, एशिआई हाथी, नीलगिरि तहर, मालाबार ग्रे होरमबिल, मैकाक बन्दर आदि है|
(3) पृथ्वी हिमालय जैवविधता तप्त स्थल- इसके अंतर्गत पूर्वी हिमालय का असम, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम तथा पश्चिमी बंगाल राज्यों का क्षेत्र आता है| हिमालय पर्वत श्रृंखला असीम-जैव-विविधता से सम्पन्न है| 7,50,000 वर्ग किमी. क्षेत्र में फैले हिमालय के जैवविधता तप्त स्टाल क्षेत्र में वनस्पतियों के लगभग 10,000 प्रजातियों मिलती है जिनमे से 3,160 प्रजातियाँ स्थानबद्ध है| इसके आलावा यहाँ 300 प्रजातियों स्तनधारी है|