Home
Class 10
PHYSICS
उत्तल लेंस द्वारा किसी वस्तु के विभिन्न ...

उत्तल लेंस द्वारा किसी वस्तु के विभिन्न स्थानों के प्रतिबिम्बों को चित्र सहित समझाओ।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

1. जब वस्तु अनंत दूरी पर हो—जब वस्तु उत्तल लैंस से अनंत दूरी पर होती है तो प्रकाश की किरणें मुख्य अक्ष के समानांतर लैंस पर पड़ती हैं और अपवर्तन के पश्चात ये सभी किरणें मुख्य फोकस पर मिल जाती हैं। इस प्रकार प्रतिबिंब मुख्य फोकस F पर बनता है। यह वास्तविक, उल्टा तथा वस्तु के आकार से बहुत छोटा होता है।

2. जब वस्तु 2F से परे हो—वस्तु से प्रकाश की किरण BC मुख्य अक्ष के समानांतर चलती है और अपवर्तन के पश्चात मुख्य फोकस में से गुजरती है। दूसरी किरण प्रकाश केंद्र O में से गुजरने पर बिना मुड़े सीधी निकल जाती है। ये दोनों किरणें F तथा 2F के बीच A पर हैं।

इस प्रकार वस्तु का प्रतिबिंब A'B', F तथा 2F के मध्य बनता है। यह वास्तविक, उल्टा तथा वस्तु के आकार से छोटा होता है।
3. जब वस्तु 2F पर हो—वस्तु के B सिरे से प्रकाश की किरण BC मुख्य अक्ष के समानांतर चलती है और अपवर्तन के पश्चात मुख्य फोकस में से गुजरती है। प्रकाश केंद्र O में से गुजरने वाली किरण बिना मुड़े सीधी निकल जाती है। ये दोनों प्रकार की किरणें 2F तथा B' पर मिलती हैं। इस प्रकार वस्तु का प्रतिबिंब A'B', 2F पर बनता है। यह प्रतिबिंब वास्तविक, उल्टा तथा वस्तु के आकार के बराबर होता है।

4. जब वस्तु F तथा 2F के बीच हो—वस्तु के प्रकाश की एक किरण BC मुख्य अक्ष के समानांतर चलती है और अपवर्तन के पश्चात मुख्य फोकस F में से गुजरती है। प्रकाश केंद्र O में से गुजरने वाली किरण बिना मुड़े सीधी निकल जाती है। ये दोनों प्रकाश की किरणें 2F से परे मिलती हैं। इस प्रकार वस्तु का प्रतिबिंब 2F से परे A'B' पर बनता है। यह वास्तविक, उल्टा तथा वस्तु के आकार से बड़ा होता है।

5. जब वस्तु F पर हो—इस अवस्था में वस्तु से आ रही प्रकाश की किरणें अपवर्तन के पश्चात मुख्य अक्ष के समानांतर हो जाती हैं। इस प्रकार वस्तु का प्रतिबिंब अनंत पर बनता है। यह वास्तविक, उल्टा तथा वस्तु के आकार से बहुत बड़ा होता है। इसे पर्दे पर प्राप्त नहीं किया जा सकता।

6. जब वस्तु मुख्य फोकस F और लैंस के बीच में हो—इस अवस्था में प्रकाश की किरणें अपवर्तन के बाद नहीं मिलतीं। परंतु पीछे बढ़ाने पर ये किरणें A से आती हुई प्रतीत होती हैं। इसलिए AB का प्रतिबिंब A'B' वस्तु के पीछे उसी ओर बनता है। यह सीधा, बड़ा तथा आभासी होता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • प्रकाश -परावर्तन तथा अपवर्तन

    MBD HINDI-HARYANA BOARD|Exercise संख्यात्मक प्रश्न|10 Videos
  • प्रकाश -परावर्तन तथा अपवर्तन

    MBD HINDI-HARYANA BOARD|Exercise लघु उत्तरात्मक प्रश्न|6 Videos
  • ऊर्जा के स्रोत्र

    MBD HINDI-HARYANA BOARD|Exercise दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न|1 Videos
  • मानव नेत्र तथा रंग -बिरंगा संसार

    MBD HINDI-HARYANA BOARD|Exercise संख्यात्मक प्रश्न|2 Videos
MBD HINDI-HARYANA BOARD-प्रकाश -परावर्तन तथा अपवर्तन -दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न
  1. जब अनंत से अवतल दर्पण की और किसी वस्तु को बढ़ाया जाए तो बिम्बों की स्थि...

    Text Solution

    |

  2. उत्तल लेंस द्वारा किसी वस्तु के विभिन्न स्थानों के प्रतिबिम्बों को चित...

    Text Solution

    |

  3. गोलिया लैंसों के लिए नवीनतम चिन्ह परिपाटी क्या है ?

    Text Solution

    |

  4. अवतल लैंस द्वारा बने प्रतिबिंब की प्रकृति, स्थिति और साइज अंकित कीजिए।

    Text Solution

    |

  5. अवतल दर्पण द्वारा विभिन्न स्थितियों में रखी वस्तुओं की स्थिति, आकार और...

    Text Solution

    |

  6. उत्तल दर्पण द्वारा बना प्रतिबिंब की स्थिति, आकार और प्रकृति के लिए सार...

    Text Solution

    |

  7. उत्तल लैंस द्वारा विभिन्न स्थितियों में रखी वस्तुओं के प्रतिबिंब की स्...

    Text Solution

    |

  8. कुछ महत्वपूर्ण द्रव्यात्मक माध्यमों के निरपेक्ष अपवर्तनांक लिखिए।

    Text Solution

    |