Home
Class 10
PHYSICS
प्रयोग द्वारा सिद्ध करो कि किसी चालक तार...

प्रयोग द्वारा सिद्ध करो कि किसी चालक तार में से विद्युत् धारा प्रवाहित करने पर उसके चारों ओर चुंबकीय क्षेत्र उत्पन्न हो जाता है।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

जब किसी चालक में से विद्युत् धारा गुज़ारी जाती है तो चालक के चारों ओर एक चुंबकीय क्षेत्र उत्पन्न हो जाता है। एक समतल गत्ते का टुकड़ा लो। इस पर एक सफ़ेद कागज़ लगाकर उसे स्टैंड में क्षैतिज लगाओ। इसके बीचो-बीच एक तांबे की तार गुज़ारो। तार को एक सैल E तथा कुंजी K से जोड़कर परिपथ पूरा अब कुंजी J को दबाकर तार XY में से विद्युत् धारा गुज़ारो। तार के पास एक चुंबकीय सूई ले जाओ। चुंबकीय सूई एक विशेष दिशा में रुकती है। इस प्रकार इस प्रयोग से यह सिद्ध होता है कि किसी चालक तार में से विद्युत् धारा गुजारने पर इसके चारों ओर चुंबकीय क्षेत्र उत्पन्न हो जाता है। जैसे-जैसे तार में प्रवाहित विद्युत् धारा के परिमाण में वृद्धि होती है वैसे-वैसे किसी बिंदु पर चुंबकीय क्षेत्र के परिमाण में भी वृद्धि होती है। किसी चालक से प्रवाहित की गई विद्युत् धारा के कारण उत्पन्न चुंबकीय क्षेत्र चालक से दूर जाने पर घटता है। जैसे-जैसे विद्युत् धारावाही सीधे चालक तार से दूर हटते जाते हैं, उसके चारों ओर उत्पन्न चुंबकीय क्षेत्र को निरूपित करने वाले संकेंद्री वृत्तों का साइज़ बड़ा हो जाता है। सीधे तार में प्रवाहित विद्युत धारा की दिशा को उत्क्रमित करने से चुंबकीय क्षेत्र रेखाओं की दिशा भी उत्क्रमित हो जाती हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • विद्युत् धारा के चुंबकीय प्रभाव

    MBD HINDI-HARYANA BOARD|Exercise लघु उत्तरात्मक प्रश्न|22 Videos
  • विद्युत्

    MBD HINDI-HARYANA BOARD|Exercise संख्यात्मक प्रश्न|8 Videos