वन्य संपदा की सुरक्षा के लिए कौन-कौन से उपाय हैं ?
लिखित उत्तर
Verified by Experts
(1) वृक्षों को काटना बंद होना चाहिए। (2) केवल वे ही वृक्ष काटे जाएं तो सूख जाएं या जिन्हें कोई गंभीर बीमारी लग जाए और उनके स्थान पर नये वृक्ष लगाये जाने चाहिएं। (3) वृक्षों की प्रति वर्ष गिनती की जानी चाहिए और वृक्षारोपण के लक्ष्य को पूर्ण करना चाहिए। (4) बन-महोत्सव मनाया जाना चाहिए। यह हमारे देश की वृक्षारोपण की परंपरा है जिसके अनुसार वन-महोत्सव सप्ताह में हज़ारों नये वृक्ष लगाये जाते हैं। (5) नये लगाए गए वृक्षों की देखभाल करनी चाहिए। (6) वनारोपण की नयी योजना लागू होनी चाहिए। (7) वन संपदा को जंगल की आग से बचाने के लिए उचित प्रबंध होना चाहिए। (৪) वृक्षों को बीमारियों से बचाने के लिए रासायनिक दवाइयों का इस्तेमाल करना चाहिए।