Home
Class 9
PHYSICS
किसी ध्वनि तरंग की तरंग दैर्ध्य, आवृत्ति...

किसी ध्वनि तरंग की तरंग दैर्ध्य, आवृत्ति, आवर्तकाल तथा आयाम से क्या अभिप्राय है?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

(i) ध्वनि तरंग की तरंग दैर्ध्य - दो क्रमागत संपीडनों (C) अथवा दो क्रमागत विरलनों (R) के बीच की दूरी तरंग दैर्ध्य कहलाती है। तरंग दैर्ध्य को साधारणत: `lambda` (ग्रीक अक्षर लैंडा) से निरूपित करते है। इसका SI मात्रक मीटर (m) है।

(ii) आवृत्ति - एकांक समय में दोलनों के कुल संख्या तरंग की आवृत्ति कहलाती है।
यदि प्रति एकांक समय में अपने पास से गुजरने वाले संपीडनों तथा विरलनों की संख्या गिनी जाए तो ध्वनि तरंग की आवृत्ति ज्ञात हो जाती है। इसे v (ग्रीक अक्षर .न्यू.) से प्रदर्शित किया जाता है। इसका मात्रक हर्ट्ज (Hz) है।
(iii) आवर्त काल - दो क्रमागत संपीडनों या दो क्रमागत विरलनों को किसी निश्चित बिंदु से गुजरने में लगे समय को तरंग का आवर्त काल कहते हैं। इसे ऐसे भी कहा जा सकता है कि माध्यम में घनत्व के एक संपूर्ण दोलन में लिया गया समय ध्वनि तरंग का आवर्त काल होता है। इसे T अक्षर से निरूपित करते हैं। इसका SI मात्रक सेकंड (S) है।
(iv) आयाम - किसी माध्यम की मूल स्थिति के दोनों ओर अधिकतम विक्षोभ को तरंग का आयाम कहते हैं। इसे साधारणत: .A. से निरूपित किया जाता है। ध्वनि के लिए इसका मात्रक दाब या घनत्व का मात्रक होता है। ध्वनि की प्रबलता या मृदुता इसके आयाम से ज्ञात की जाती है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • ध्वनि

    MBD HINDI-HARYANA BOARD|Exercise लघु उत्तरात्मक प्रश्न|7 Videos
  • ध्वनि

    MBD HINDI-HARYANA BOARD|Exercise अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न|28 Videos
  • गुरूत्वाकर्षण

    MBD HINDI-HARYANA BOARD|Exercise अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न|14 Videos
  • प्राकृतिक संपदा

    MBD HINDI-HARYANA BOARD|Exercise OTHER IMPORTANT QUESTIONS - बहु- विकल्पी प्रश्न|49 Videos