Home
Class 9
PHYSICS
मानवीय स्वास्थ्य की देखभाल के लिए पराध्व...

मानवीय स्वास्थ्य की देखभाल के लिए पराध्वनि तरंगों की उपयोगिता सिद्ध कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

पराध्वनि तरंगों ने आधुनिक चिकित्सा और मानवीय स्वास्थ्य के क्षेत्र में अद्भुत योगदान दिया है। इससे शरीर के भीतरी अंगों की जानकारी प्राप्त की जा रही है जिसे इस प्रकार सिद्ध कर सकते हैं-
(i) ECG - पराध्वनि तरंगों को हृदय के विभिन्न भागों से परावर्तित करा कर हृदय का प्रतिबिंब बनाया जाता है। इस तकनीक को ..इकोकार्डियोग्राफी.. (ECG) कहा जाता है।
(ii) अल्ट्रा सोनोग्राफी - पराध्वनि संसुचक (अल्ट्रा सोनोग्राफी) एक ऐसा यंत्र है जो पराध्वनि तरंगों का उपयोग करके मानव शरीर के भीतरी अंगों का प्रतिबिंब प्राप्त करने के लिए काम में लाया जाता है। इस संसूचक से रोगी के यकृत, पित्ताशय, गर्भाशय, गुर्दे आदि का प्रतिबिंब प्राप्त करने के लिए काम में लाया जाता है। इस संसूचक से रोगी के यकृत, पित्ताशय, गर्भाशय, गुर्दे आदि का प्रतिबिंब प्राप्त किया जा सकता है। यह संसूचक को शरीर की असमान्यताएँ, जैसे पित्ताशय तथा गुर्दे में पथरी तथा विभिन्न अंगों में अर्बुद (ट्यूमर) का पता लगाने में सहायता करता है। विशेष विधि से पराध्वनि तरंगें शरीर के ऊतकों में प्रवेश करती हैं तथा उस स्थान से परावर्तित हो जाती हैं जहाँ ऊतक के घनत्व में परिवर्तन होता है। तब इन तरंगों को विद्युत संकेतों में परिवर्तित किया जाता है ताकि उस अंग का प्रतिबिंब कर लिया जाए। इन प्रतिबिंबों को मॉनीटर पर प्रदर्शित किया जाता है या फिल्म पर मुद्रित कर लिया जाता है। इस तकनीक को अल्ट्रासोनोग्राफी कहते हैं। इस का उपयोग गर्भ काल में भ्रूण की जाँच तथा उसके जन्मजात दोषों तथा उसकी वृद्धि की अनियमितताओं का पता लगाने के लिए किया जाता है।
(iii) लीथोट्रिप्सी - पराध्वनि का उपयोग शरीर के भीतर तथा गुर्दे की छोटी पत्थरी को बारीक कणों में तोड़ने के लिए किया जाता है। ये कण बाद में पेशाब के साथ शरीर से बाहर निकल जाते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • ध्वनि

    MBD HINDI-HARYANA BOARD|Exercise लघु उत्तरात्मक प्रश्न|7 Videos
  • ध्वनि

    MBD HINDI-HARYANA BOARD|Exercise अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न|28 Videos
  • गुरूत्वाकर्षण

    MBD HINDI-HARYANA BOARD|Exercise अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न|14 Videos
  • प्राकृतिक संपदा

    MBD HINDI-HARYANA BOARD|Exercise OTHER IMPORTANT QUESTIONS - बहु- विकल्पी प्रश्न|49 Videos
MBD HINDI-HARYANA BOARD-ध्वनि -बहुविकल्पी प्रश्नोत्तर
  1. मानवीय स्वास्थ्य की देखभाल के लिए पराध्वनि तरंगों की उपयोगिता सिद्ध की...

    Text Solution

    |

  2. आवृत्ति और आवर्त काल के बीच संबंध है -

    Text Solution

    |

  3. O^(@) पर वायु में ध्वनि की चाल है -

    Text Solution

    |

  4. अनुरणन अत्यंत आवश्यक है -

    Text Solution

    |

  5. स्टेथोस्कोप किस सिद्धांत पर काम करता है?

    Text Solution

    |

  6. मनुष्य में ध्वस्त की श्रव्यता का परिसर है -

    Text Solution

    |

  7. व्हेल और हाथी उत्पन्न करते हैं -

    Text Solution

    |

  8. अल्ट्रासोनोग्राफी किस पर आधारित है?

    Text Solution

    |

  9. समुद्र की गहाराई जानी जा सकती है -

    Text Solution

    |

  10. पॉरपॉइल मछलियाँ और चमगादड़ शिकार के लिए उपयोग करते हैं -

    Text Solution

    |

  11. भूकंप आने से पहले किस प्रकार की ध्वनि उत्पन्न होती है?

    Text Solution

    |