Home
Class 9
PHYSICS
जीवन के लिए जल क्यों अनिवार्य है ?...

जीवन के लिए जल क्यों अनिवार्य है ?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

1. जीवन की उत्पत्ति सर्वपर्थम सागर के जल में हुई थी। सागर के जल में जीवन की उत्पत्ति "नील हरे शैवाल" तथा "साइनो बैक्टीरिया" नामक जीवों के रूप में हुई। ये जीव एक -कोशिकीय थे। लंबी अवधि के दौरान इन एक कोशिकीय जीवों से भू-कोशिकीय जीव बने। सभी जीवों (पौधों या जंतु) में 70% से 90% तक जल पाया जाता है।
2. हमारे जीवन में पाया जाने वाला जल भोजन से प्राप्त पोषक तत्वों को घोलकर इन्हें शरीर के सभी संगों तक पहुँचा देता है।
3. जल स्वेदन तथा वाष्पन की प्रक्रियाओं द्वारा मानव शरीर के ताप को नियंत्रित करता है।
4. जल हमरे शरीर के अपशिष्ट पदार्थों (मल-मूत्र इत्यादि) के उत्सर्जन के लिए एक अच्छा माध्यम है।
5. नदियों ओर समुद्र में नावों और जलयानों के द्वारा यात्रियों और सामानों का एक स्थान से दूसरे स्थान तक परिवहन होता है।
6. हम पानी का अत्यधिक उपयोग पीने में , नहाने में, कपड़े धोने में और खाना पकने इत्यादि में करते हैं। खाना पकने और पीने का पानी कीटाणु-रहित तथा स्वच्छ होना चाहिए।
7. जल का उपयोग सामान्यतया औषधि के रूप में भी करते हैं। आइस -बैग सिरदर्द में आराम पहुँचता है, जबकि पानी की मिट्टी का इस्तेमाल बुखार को कम करने में किया जाता है।
8. ऊंचाई से तेज गति से गिरते हुए जल में ऊर्जा होती है जिसका प्रयोग हम बिजली बनाने में करते है।
9. बहुत से जलीय जंतु, जैसे-मेंढक, मछली, मगरमच्छ आदि जल में निवास करते हैं तथा वे जल में घुली हुई ऑक्सीजन का प्रयोग श्वसन क्रिया में करते है।
10. बहुत से जलीय पौधे भी जल में पाय जाते हैं तथा जल में घुली हुई कार्बन डाइऑक्साइड का उपयोग प्रकाश संश्लेषण की क्रिया के लिए करते है।
11. कृषि के लिए भी जल अत्यंत महत्वपूर्ण है। पौधे पानी के बना वृद्धि नहीं कर सकते हैं। न करवल हमे फसल उगाने के लिए एक बड़ी मात्रा में पानी की आवश्यकता पड़ती है बल्कि एक देश का कृषि उद्योग वहां उपस्थित जल स्रोत पर निर्भर होता है। पौधे प्रकाश -संश्लेषण की प्रक्रिया में जल की अधिक मात्रा प्रयोग करते हैं।
12. जल, पेड़-पौधों में खनिजों तथा अन्य पोषक तत्वों का परिवहन करने के लिए एक माध्यम का काम करता है।
13. जल, पौधों के अंकुरण तथा पौधों की वृद्धि में सहायता करता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • प्राकृतिक सपंदा

    MBD HINDI-HARYANA BOARD|Exercise लघु उत्तरात्मक प्रश्न|9 Videos
  • प्राकृतिक सपंदा

    MBD HINDI-HARYANA BOARD|Exercise अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न|15 Videos
  • प्राकृतिक संपदा

    MBD HINDI-HARYANA BOARD|Exercise OTHER IMPORTANT QUESTIONS - बहु- विकल्पी प्रश्न|49 Videos
  • बल तथा गति

    MBD HINDI-HARYANA BOARD|Exercise अति उत्तरात्मक प्रश्न|13 Videos