Home
Class 9
PHYSICS
प्रकृति में नाइट्रोजन चक्र किस प्रकार चल...

प्रकृति में नाइट्रोजन चक्र किस प्रकार चलता है ? विस्तार से लिखिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

नाइट्रोजन चक्र - वायुमंडल में नाइट्रोजन लगभग 78% होती है जो अपने आण्विक रूप `N_(2)` में पाई जाती है। जल भंडारों में भी नाइट्रोजन होती है। इसके अतिरिक्त जैव जीवों के उत्तकों, प्रोटीनों, एमिनों, अम्लों तथा न्यूक्लिक अम्लों का एक घटक नाइट्रोजन होती है। नाइट्रोजन का उपयोग न तो पौधे न ही जंतु इसके तत्व के रूप में कर सकते है। इसके उपयोग के लिए इसे नाइट्रेट के रूप में बदलना पड़ता है। कुछ विशेष जीवाणु वायुमंडल की नाइट्रोजन को स्थिरीकरण या स्वांगीकरण द्वारा नाइट्रेट या नाइट्राइट्स में परिवर्तित कर देते हैं।
नाइट्रोजन का स्थिरीकरण - कुछ विशेष जीवाणु ही नाइट्रोजन को नाइट्रेट में बदल सकते हैं परन्तु नील-हरित शैवाल भी नाइट्रोजन का स्थिरीकरण करने में सक्षम होते हैं। नाइट्रोजन का स्थिरीकरण करने वाले जीवाणु फलीदार फसल के पौधों की जड़ों की गांठों में पाय जाते हैं। जीवाणुओं तथा शैवाल द्वारा किए गए नाइट्रोजन का स्थिरीकरण नाइट्रेट्स या नाइट्राइट्स के रूप में होता है जिसका फिर सूक्ष्मजीवों द्वारा अमोनीकरण किया जाता है।
मिट्टी में स्थित नाइट्रेट पौधों द्वारा अवशोषित कर लिए जाते हैं। अमोनिया के यौगिकों को नाइट्राइट में बदला जाता है जिनमें `NO_(2)` होती है। ये यौगिक घुलनशील होते है। इसी प्रकार नाइट्रोबेकटर जीवाणु इन नाइट्राइट को नाइट्रेट में बदलते हैं जिन्हें पौधों की जड़ें अवशोषित कर लेती हैं।
एक अन्य प्रकार के सूक्ष्मजीव इन नाइट्रेट्स और नाइट्राइट्स को अपघटित करके नाइट्रोजन को मुक्त करते हैं। सूक्ष्मजीव डीनाइट्रीकरण प्रक्रिया द्वारा पौधों तथा जंतुओं के मृत शरीरों को अपघटित करके नाइट्रोजन के रूप में मुक्त करते हैं जो वायुमंडल में फिर से मिल जाती है। इस प्रकार नाइट्रोजन चक्र चलता रहता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • प्राकृतिक सपंदा

    MBD HINDI-HARYANA BOARD|Exercise लघु उत्तरात्मक प्रश्न|9 Videos
  • प्राकृतिक सपंदा

    MBD HINDI-HARYANA BOARD|Exercise अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न|15 Videos
  • प्राकृतिक संपदा

    MBD HINDI-HARYANA BOARD|Exercise OTHER IMPORTANT QUESTIONS - बहु- विकल्पी प्रश्न|49 Videos
  • बल तथा गति

    MBD HINDI-HARYANA BOARD|Exercise अति उत्तरात्मक प्रश्न|13 Videos