Home
Class 9
PHYSICS
जीव मंडल में कार्बन चक्र किस प्रकार सम्प...

जीव मंडल में कार्बन चक्र किस प्रकार सम्पन्न होता है ? विवरण दीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

जीवमंडल में सभी प्राणियों का मूल घटक कार्बन है जो कार्बोहाइड्रेट, वसा, प्रोटीन तथा न्यूक्लिक अम्लों के रूप में होता है। गैसीय रूप में कार्बन का भंडार वायुमंडल है। कार्बन वायु में कार्बन डाइऑक्साइड के रूप में प्राप्त होता है जो लगभग 0.03 - 0.04 % है। कार्बन का स्थानांतरण आहार श्रृंखला के माध्यम से होता है। वायुमंडल की कार्बन डाइऑक्साइड को हरे पौधे प्रकाश संश्लेषण द्वारा कार्बोहाइड्रेट के रूप में इकट्ठा करते है। पोषण रीती से यह शाकाहारी जंतुओं से मसहरी जंतुओं में खाद्य पदार्थ के रूप में बदलता रहता है। जंतुओं के अपघटकों द्वारा यह फिर वायुमंडल एवं जल भंडारों में वापिस चला जाता है। वायुमंडल एवं जल भंडारों के मध्य `CO_(2)` का विनिमय लगातार चलता रहता है। ज्वालामुखी पर्वतों से भी वायुमंडल को कार्बन डाइऑक्साइड मुक्त होती है।
विभिन्न प्रकार के पदार्थों के गलने, सड़ने तथा जलने से कार्बन डाइऑक्साइड वायुमंडल में मिलती रहती है। कार्बनिक यौगिकों से अनेक प्रकार के पदार्थ प्राप्त होते हैं जिनके जलाने से CO उत्पन्न होती है जैसे पेट्रोलियम आदि। वानस्पतिक कार्बनिक यौगिकों से कोयला भी प्राप्त होता है जो जल कर कार्बन को `CO_(2)` के रूप में मिला देता है। इस प्रकार लगातर `CO_(2)` की मात्रा बढ़ती जाती है जिसका उपयोग हरे पौधे तथा सागर करते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • प्राकृतिक सपंदा

    MBD HINDI-HARYANA BOARD|Exercise लघु उत्तरात्मक प्रश्न|9 Videos
  • प्राकृतिक सपंदा

    MBD HINDI-HARYANA BOARD|Exercise अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न|15 Videos
  • प्राकृतिक संपदा

    MBD HINDI-HARYANA BOARD|Exercise OTHER IMPORTANT QUESTIONS - बहु- विकल्पी प्रश्न|49 Videos
  • बल तथा गति

    MBD HINDI-HARYANA BOARD|Exercise अति उत्तरात्मक प्रश्न|13 Videos