Home
Class 9
CHEMISTRY
वे उदाहरण दें जहाँ वाष्पन लाभदायक हो।...

 वे उदाहरण दें जहाँ वाष्पन लाभदायक हो।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

वाष्पन द्वारा ठंडक पैदा करने के उदाहरण - बर्फ बनता जल
(1) गर्मियों में हम ज़मीन पर पानी छिड़कते हैं। सतह से पानी वाष्पित होता है और वाष्पन के लिए गुप्त ऊष्मा यह करने से अवशोषित करता है जिससे ज़मीन ठंडी हो जाती है।
(2) गर्मियों के मौसम में प्रयुक्त होने वाले वाटर कूलर (डैज़र्ट कूलर) इसा नियम पर आधारित हैं कि वाष्पन से ठंडक पैदा होती है। चटाइयों (पैड) पर छिड़का जा रहा पानी वाष्पित होता है और ठंडक पैदा होती है।
(3) जब बाहर का ताप बहुत अधिक हो, तो हमारे शरीर पर पसीना आता है। जैसे ही हमें पसीना आता है, वाष्पन क्रिया होती है और ठंडक महसूस होती है।
(4) नहाने के बाद हमारे शरीर पर स्थित पानी का वाष्पन होता है जिससे ठंडक महसूस होती है। यह ठंडक और अधिक महसूस होगी यदि हम पंखे के नीचे आ खड़े हों। पंखे की हवा वाष्पन की दर बढ़ाती है, अतः ठंडक बढ़ती है।
(5) चुसकी लेने से पहले चाय के गर्म कप में फूंक मारी जाती है जिससे वाष्पन में वृद्धि हो जाती है तथा ताप में कमी हो जाती है।
(6) गर्मियों में वृक्षों में नए पत्ते आ जाते हैं। इन पत्तों से पानी का वाष्पन काफ़ी तीव्रता से होता है। फलस्वरूप ये उनको ठंडा रखते है|
(7) मिट्टी के बर्तनों या सुराहियों में पानी ठंडा रहता है। मिट्टी के बर्तनों की सतह पर बहुत बारीक छिद्र होते हैं । पानी इन छिद्रों में से बाहर रिसता रहता है और वाष्पित होता रहता है तथा सुराही के पानी से वाष्पन की गुप्त ऊष्मा अवशोषित कर लेता है। परिणामस्वरूप सुराही में पड़ा पानी ठंडा हो जाता है।
(8) कई बार घड़े के गिर्द एक गीला कपड़ा रखा जाता है ताकि पानी की वाष्पन क्रिया तेज़ हो और यह शीघ्रता से ठंडा हो सके।
(9) गर्मियों में कुत्ते प्रायः अपनी जीभ बाहर निकाले रखते हैं ताकि उन्हें ठंडक महसूस हो। वे ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि उनकी चमड़ी से पसीना नहीं आता।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • हमारे आस-पास के पदार्थ

    MBD HINDI-HARYANA BOARD|Exercise लघु उत्तरात्मक प्रश्न|20 Videos
  • हमारे आस-पास के पदार्थ

    MBD HINDI-HARYANA BOARD|Exercise अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न|20 Videos
  • परमाणु की संरचना

    MBD HINDI-HARYANA BOARD|Exercise बहुविकल्पी प्रश्नोत्तर|10 Videos
MBD HINDI-HARYANA BOARD-हमारे आस-पास के पदार्थ-बहुविकल्पी प्रश्नोत्तर
  1. वे उदाहरण दें जहाँ वाष्पन लाभदायक हो।

    Text Solution

    |

  2. पदार्थ के कणों के बीच पर्याप्त स्थान कैसा होता है ?

    Text Solution

    |

  3. जलती हुई अगरबत्ती की सुगंध दूर तक फैलती है

    Text Solution

    |

  4. पदार्थ के कणों में कौन-सी ऊर्जा होती है ?

    Text Solution

    |

  5. तापमान बढ़ने से कणों की गति पर क्या प्रभाव पड़ता है ?

    Text Solution

    |

  6. सबसे अधिक संपीड्यता होती है

    Text Solution

    |

  7. गैस के कणों की गति बढ़ जाती है

    Text Solution

    |

  8. गर्म खाने की गंध ठंडे खाने की गंध की अपेक्षा शीघ्र हमारे पास पहुंच जात...

    Text Solution

    |

  9. बर्फ का गलनांक है

    Text Solution

    |

  10. सुविधा के लिए कैल्विन (K) है -

    Text Solution

    |

  11. शुष्क बर्फ़ है

    Text Solution

    |

  12. तेज़ गति की वायु से वाष्पण होता है

    Text Solution

    |

  13. हथेली पर एसीटोन/पेट्रोल/स्पिरिट लगने से ठंडक प्रदान करती है। क्यों ?

    Text Solution

    |