Home
Class 9
CHEMISTRY
रासायनिक संयोजन के नियमों को स्पष्ट कीजि...

रासायनिक संयोजन के नियमों को स्पष्ट कीजिए |

लिखित उत्तर

Verified by Experts

वैज्ञानिक आंतवाँ एलo लवाइजिए तथा योजक एलo प्राउस्ट ने रासायनिक संयोजन के दो नियम प्रतिपादित किए थे |
I. द्रव्यमान संरक्षण का नियम - जब रासायनिक परिवर्तन पूरा होता है तो किसी रासायनिक अभिक्रिया में द्रव्यमान का न तो सृजन होता है और न ही विनाश |
II . स्थिर अनुपात का नियम - लवाइजिए तथा अन्य वैज्ञानिकों ने इस बात को स्पष्ट किया कि कोई भी यौगिक दो या दो से अधिक तत्वों से बनता है | इस प्रकार प्राप्त यौगिकों में, इन तत्वों का अनुपात स्थिर होता है | चाहे इसे किसी स्थान से प्राप्त किया गया हो | किसी ने भी इसे बनाया हो | यौगिक पानी में हाइड्रोजन और ऑक्सीजन के द्रव्यमानों का अनुपात सदा `1: 8` होता है चाहे जल का स्रोत कोई भी हो | इसी तरह यदि 9 g जल का अपघटन करें तो सदैव 1 g हाइड्रोजन तथा 8 g ऑक्सीजन ही प्राप्त होगी | इसी तरह अमोनिया `(NH_(3))` में, नाइट्रोजन एवं हाइड्रोजन द्रव्यमानों के अनुसार सदैव `14 : 3` के अनुपात में विद्यमान रहते हैं, चाहे अमोनिया किसी भी स्रोत से ली गई हो |
स्थिर अनुपात के नियम को निश्चित अनुपात के नियम को निश्चित अनुपात का नियम भी कहते हैं | प्राउस्ट ने इस नियम को इस प्रकार से व्यक्त किया था ..किसी भी यौगिक में तत्व सदैव एक निश्चित द्रव्यमानों के अनुपात में विद्यमान होते है|..
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • परमाणु एवं अणु

    MBD HINDI-HARYANA BOARD|Exercise लघु उत्तरात्मक प्रश्न|9 Videos
  • परमाणु एवं अणु

    MBD HINDI-HARYANA BOARD|Exercise बहुविकल्पी प्रश्नोत्तर|9 Videos
  • परमाणु एंव अणु

    MBD HINDI-HARYANA BOARD|Exercise OTHER IMPORTANT QUESTIONS (संख्यात्मक प्रश्न)|48 Videos
  • परमाणु की संरचना

    MBD HINDI-HARYANA BOARD|Exercise बहुविकल्पी प्रश्नोत्तर|10 Videos