Home
Class 9
CHEMISTRY
उदाहरण के साथ व्याख्या कीजिए - परमाणु स...

उदाहरण के साथ व्याख्या कीजिए - परमाणु संख्या , द्रव्यमान संख्या , समस्थानिक और संभारित। समस्थानिकोंके कोई दो उदाहरण लिखिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

(I) परमाणु संख्या - किसी परमाणु के नाभिक में प्रोटॉन और न्यूट्रॉन स्थित होते है और इलैक्ट्रॉन निश्चित कक्षों में उसके चारों और चक्कर लगातेही। किसी तत्व की परमाणु संख्या उसके नाभिक में स्थित प्रोटॉनों की संख्या के बराबर होती है। इसे ही परमाणु संख्या कहते है इसे Z के द्वारा प्रदर्शित किया जाता है। यह तत्व का मुलभुत गुण है। कभी भी किन्हीं दो तत्वों में परमाणु संख्या समान नहीं हो सकती। यदि किसी तत्व की परमाणु संख्या 23 है तो वह निश्चित रूप से सोडियम ही होना चाहिए और यदि यह संख्या 8 है तो वह तत्व ऑक्सीजन ही होगा।
परमाणु संख्या नाभिक में उपस्थित प्रोटॉन के समान होती है और प्रोटॉन सदा इलैक्ट्रॉन के समान संख्या में होते है
इसलिए परमाणु संख्या = नाभिक में प्रोटॉन की संख्या = इलैक्ट्रॉन की संख्या
(II) द्रव्यमान संख्या
किसी तत्व की द्रव्यमान संख्या उसमें उपस्थित प्रोटॉनों और न्यूट्रॉनों की संख्या के योग के बराबर होती है ।
द्रव्यमान संख्या
= प्रोटॉनों की संख्या + न्यूट्रॉनों की संख्या
न्यूट्रॉनों की संख्या
= द्रव्यमान संख्या - प्रोटॉनों की संख्या
= द्रव्यमान संख्या - परमाणु संख्या
= A - Z
(III) समस्थानिक परिभाषा - एक ही तत्व के उन परमाणुओं को जिनके नाभिकों में प्रोटॉन बराबर होते है पर न्यूट्रॉन संख्या में भिन्न -भिन्न होते है उन्हें समस्थानिक कहते है। तत्वों के समस्थानिकों के इलैक्ट्रॉनिक विन्यास एक समान होते है क्योंकि इनकी संयोजकता एक- सी होती है। इसलिए विभिन्न समस्थानिक के रासायनिक गुण एक - से होते है।
प्रमुख गुण -
(i) समस्थानिकों में इलैक्ट्रॉनों तथा प्रोटॉनों की संख्या सदा बराबर होती है।
(ii) समस्थानिकों के गुण एक - से होते है।
(iii) समस्थानिकों के नाभिक में समान आवेश होता है।

(IV) समभारिक - जिन तत्वों की परमाणु संख्या भिन्न - भिन्न होती है लेकिन द्रव्यमान संख्या समान होती है उन्हें समभारिक कहते है। जैसे कैल्शियम की परमाणु संख्या 20 तथा आर्गन की परमाणु संख्या 18 है पर इन की द्रव्यमान संख्या 40 है जिस कारण इन में इलैक्ट्रॉन संख्या भिन्न -भिन्न है
समस्थानिकों के दो उपयोग -
1. कैंसर के उपचार में कोबाल्ट के समस्थानिक का उपयोग किया जाता है।
2. घेंघा रोग के इलाज में आयोडीन के समस्थानिक का उपयोग किया जाता है
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • परमाणु की संरचना

    MBD HINDI-HARYANA BOARD|Exercise लघु उत्तरात्मक प्रश्न|10 Videos
  • परमाणु की संरचना

    MBD HINDI-HARYANA BOARD|Exercise अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न|20 Videos
  • परमाणु एवं अणु

    MBD HINDI-HARYANA BOARD|Exercise संख्यात्मक प्रश्न|5 Videos
  • हमारे आस-पास के पदार्थ

    MBD HINDI-HARYANA BOARD|Exercise बहुविकल्पी प्रश्नोत्तर|12 Videos
MBD HINDI-HARYANA BOARD-परमाणु की संरचना -बहुविकल्पी प्रश्नोत्तर
  1. उदाहरण के साथ व्याख्या कीजिए - परमाणु संख्या , द्रव्यमान संख्या , समस...

    Text Solution

    |

  2. न्यूट्रॉन की खोज किस ने की थी ?

    Text Solution

    |

  3. न्यूट्रॉन की दर्शाया जाता है -

    Text Solution

    |

  4. कक्षा में उपस्थित अधिकतम इलैक्ट्रॉनों को बोर बरी के किस सूत्र से दर्...

    Text Solution

    |

  5. सबसे बाहरी कोश में अधिकतम इलैक्ट्रॉन कितने हो सकते है ?

    Text Solution

    |

  6. हाइट्रोजन के कितने समस्थानिक है ?

    Text Solution

    |

  7. क्लोरीन के दो समस्थानिक किस अनुपात में पाए जाते है ?

    Text Solution

    |

  8. क्लोरीन का औसत परमाणु द्रव्यमान है -

    Text Solution

    |

  9. घेंघा रोग किस तत्व के समस्थानिक का प्रयोग किया जाता है ?

    Text Solution

    |

  10. परमाणु भट्टी में किस का समस्थानिक प्रयुक्त होता है ?

    Text Solution

    |

  11. परमाणु का अधिकतर भाग खाली है। यह पता चलता है-

    Text Solution

    |