Home
Class 9
BIOLOGY
वनस्पति जगत् को कितने उप जगतों में विभाज...

वनस्पति जगत् को कितने उप जगतों में विभाजित किया गया है ?उपजगत् क्रिप्टोगैमी का चित्रों की सहायता से वर्णन करो।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

आइशलर के अनुसार पादप जगत् को दो उपजगतों में बांटा गया है-
(i) क्रिप्टोगैमी (ii) फैनेरोगैमी।
उपजगत् क्रिप्टोगैमी-इसके निम्नलिखित लक्षण हैं-
(i) इन्हें निम्न, फूल रहित तथा बीज रहित पौधे कहते हैं।
(ii) इनमें जनन अंग छिपे हुए होते हैं।
(iii) इनमें पुष्प तथा बीज नहीं होते।
इन्हें फिर तीन खंडों में विभाजित किया गया है-

खण्ड-1 थैलोफाइटा-इसके निम्नलिखित लक्षण हैं-
(i) इन पौधों का शरीर जड़, तना तथा पत्ती में विभाजित नहीं होता।
(ii) इन पौधों के शरीर को सुकाय (Thallus) कहते हैं।
(iii) इन पौधों के जाइगोट में भ्रूण नहीं बनता।
शैवाल तथा कवक इस खंड के अंतर्गत आते हैं।
स्पाइरोगाइरा, यूलोथ्रिक्स, क्लेडोफोरा, अल्वा आदि मुख्य शैवाल हैं।
शैवाल के लक्षण-
(1) इन पौधों में क्लोरोफिल होता है तथा ये अपना भोजन स्वयं बनाते हैं।
(2) इनका सूकाय एक कोशिकीय तथा बहुकोशिकीय होता है।
(3) इनकी कोशिका भित्ति सेल्यूलोज की बनी हुई होती है।
(4) ये अन्य पौधों की छालों पर, नम भूमि तथा दीवारों पर पाए जाते हैं।
(5) इनमें भोजन पदार्थ मांड के रूप में संचित होता है।
कवकों के लक्षण-
(1) इनमें पर्ण हरित (chlorophyll) नहीं पाया जाता।
(2) ये अपना भोजन स्वयं नहीं बना सकते।
(3) ये परजीवी तथा मृतोपजीवी या विषमपोषी होते हैं।

(4) ये धागों जैसी रचनाओं जिन्हें कवक तंतु कहते हैं, के बने होते हैं, जो एक कोशिकीय या बहु कोशिकीय होते हैं।
(5) कवक तंतु से निर्मित सूकाय को माइसीलियम कहते हैं।
(6) इनकी कोशिका भित्ति काइटन या कवक सेल्यूलोज या दोनों की बनी होती है।
(7) इनमें संचित भोज्य पदार्थ तेल, वोल्यूटिन या ग्लाइकोजन के रूप में होता है।
यीस्ट, राइजोपस, पेनीसिलियम, म्यूकर आदि मुख्य कवक हैं।
लाइकेन (Lichens) के लक्षण-
ये शैवाल तथा कवक के परस्पर सहयोग से बने सहजीवी पौधे हैं। लाइकेन के लगभग 400 जेनेरा की पहचान हो चुकी है। ये पौधों जैसे प्रतीत होते हैं। शैवाल अवयव नीले हरे शैवाल अथवा हरे शैवाल जैसे नोस्टाक, एनाबीना आदि होते हैं। शैवाल कवक को भोजन प्रदान करते हैं। साइनोबेक्टीरिया वायुमंडल की नाइट्रोजन का स्थिरीकरण करते हैं। कवक अवयव सुरक्षा प्रदान करते हैं। ये वृक्षों की छालों,नंगी चट्टानों, दीवारों तथा घरों की छतों आदि पर उगते हैं।

खण्ड-2 ब्रायोफाइटा के लक्षण-इसके मुख्य लक्षण निम्नलिखित हैं-
(1) इन पौधों का शरीर जड़, तना तथा पत्तों जैसी रचनाओं में बंटा होता है।
(2) ये नमी वाले तथा छायादार स्थानों पर उगते हैं।
(3) इनमें संवहन ऊतक नहीं होते।
(4) इनमें युग्मकोद्मिद स्वतंत्र होता है तथा यह मुख्य पौधा होता है।
(5) ये युग्मकोद्भिद (Gametophyte) तथा बीजाणु उद्भिद् (Sporophyte) पीढ़ी प्रदर्शित करते हैं।

इस खंड को निम्नलिखित दो वर्गों में बांटा गया है-
वर्ग 1 हिपेटिसी (Hepaticae) इनका शरीर यकृत नुमा होता है। यह हरा सूकाय है। उदाहरण-रिक्सीया (Riccia), लिवर वर्ट तथा मारकेंशिया|
वर्ग 2 मसाई (Musci)-मसाई समूह में उगते हैं, पौधे का शरीर राइजोइड्स (rhizoids) तथा पत्ती जैसी रचनाओं में बँटा होता है।
उदाहरण-मांस तथा पालीट्राइकम। इनमें पीढ़ी एकांतरण पाया जाता है।
खंड-3 टैरीडोफाइटा के लक्षण-इसके मुख्य लक्षण निम्नलिखित हैं-
(1) इनका शरीर जड़, तना तथा पत्तियों में विभाजित होता है।
(2) इनमें जनन अंग बहुकोशिकीय होते हैं।
(3) इनमें स्पोरेंजियम पत्ती की निचली सतह पर पाया जाता है।
(4) इनमें निषेचित अंडे से भ्रूण बनता है।
(5) फर्न का पौधा इसकी मुख्य उदाहरण है। इसमें टैरिस, सिलैजिनैला आदि आते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • जीवों में विविधता

    MBD HINDI-HARYANA BOARD|Exercise लघु उत्तरात्मक प्रश्न|9 Videos
  • जीवों में विविधता

    MBD HINDI-HARYANA BOARD|Exercise अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न|30 Videos
  • जीवन की मौलिक इकाई

    MBD HINDI-HARYANA BOARD|Exercise बहुविकल्पी प्रश्नोत्तर|10 Videos
  • हम बीमार क्यों होते है ?

    MBD HINDI-HARYANA BOARD|Exercise बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर|9 Videos
MBD HINDI-HARYANA BOARD-जीवों में विविधता -OTHER IMPORTANT QUESTIONS ( बहु -विकल्पी प्रश्न )
  1. वनस्पति जगत् को कितने उप जगतों में विभाजित किया गया है ?उपजगत् क्रिप्ट...

    Text Solution

    |

  2. जीवों का वर्गीकरण स्थल, जल और वायु में रहने के आधार पर किया था

    Text Solution

    |

  3. हवेल, शॉर्क, ऑक्टोपस, प्रवाल और स्टार-फिश में समानता है

    Text Solution

    |

  4. जीवों का वर्गीकरण करते समय सबसे पहले जाननी होती है

    Text Solution

    |

  5. आजकल जीवों के वर्गीकरण कहाँ से आरंभ करते हैं?

    Text Solution

    |

  6. केंद्रक समेत कुछ झिल्ली से घिरे कोशिकांग होते हैं

    Text Solution

    |

  7. सभी जीवों को पहचाना जाता है

    Text Solution

    |

  8. शरीर की बनावट के दौरान जो लक्षण पहले दिखाई देते हैं, वे हैं

    Text Solution

    |

  9. जैव विकास की अवधारणा दी थी

    Text Solution

    |

  10. वहिटेकर ने प्रस्तावित वर्गीकरण में जगत् माने हैं

    Text Solution

    |

  11. कोशिकाएं संरचना पोषण के स्त्रोत तथा शारीरिक संगठन के आधार पर पांच जगत्...

    Text Solution

    |

  12. मोनेरा जगत को आर्की बैक्टीरिया तथा यूबैक्टीरिया में बांटा था

    Text Solution

    |

  13. जीवों के स्तर पर सबसे ऊपर है

    Text Solution

    |

  14. जीवों के स्तर पर सबसे नीचे है

    Text Solution

    |

  15. एक कोशिका यूकैरियोटी जीव हैं

    Text Solution

    |

  16. डाइएटम, अमीबा, पैरामीशियम और युग्लीना किस वर्ग के हैं

    Text Solution

    |

  17. मशरूम और यीस्ट उदाहरण हैं

    Text Solution

    |

  18. कवकों की कुछ प्रजातियां नील-हरित शैवाल के स्थायी अंतर्संबंध बनाती हैं,...

    Text Solution

    |

  19. पेड़ों की छालों पर रंगीन धब्बे के रूप में होते हैं

    Text Solution

    |

  20. प्रकाश-संश्लेषण में प्रयुक्त होती है

    Text Solution

    |

  21. एनिमेलिया वर्ग के सभी जीव हैं

    Text Solution

    |