Home
Class 9
BIOLOGY
एक पादप कोशिका की संरचना का सचित्र वर्णन...

एक पादप कोशिका की संरचना का सचित्र वर्णन करो।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

पादप कोशिका की संरचना-एक पादप कोशिका में निम्नलिखित संरचनाएं होती हैं-
1. कोशिका भित्ति (Cell Wall)-यह कोशिका का बाह्य आवरण है। यह अजीवित पदार्थ सेल्यूलोज़ का बना होता है। यह कोशिका को आकार प्रदान करती है तथा जल के लिए पारगम्य होती है। यह कोशिका की सुरक्षा करती है तथा उत्तकों को दृढ़ और मज़बूत बनाती है।
2. कोशिका द्रव्य (Cytoplasm)-यह एक अर्ध तरल, जैलीनुमा जीवित पदार्थ है। यह स्वभाव में कोलायडी होता है। यह कोशिका में जैविक कार्य करता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट्स, प्रोटीन, लिपिड, जल, न्यूक्लिक अम्ल तथा खनिज लवण पाए जाते हैं।
3. लवक (Plastids)-पौधों की कोशिकाओं में तीन प्रकार के लवक पाए जाते हैं-
(क) हरित लवक (Chloroplast) इनमें एक हरे रंग का पदार्थ क्लोरोफिल होता है जो प्रकाश संश्लेषण द्वारा भोजन निर्माण में सहायता करता है।

(ख) वर्णी लवक (Chromoplast)—ये नीले, काले अथवा पीले रंग के होते हैं, परंतु इनका रंग हरा नहीं होता।
(ग) अवर्णी लवक (Leucoplast) ये रंगहीन होते हैं तथा पौधे के प्रकाश से दूर वाले भागों में पाए जाते हैं। ये तने, शाखाओं तथा पत्तियों में हरे रंग के ही होते हैं।
4. रिक्तिकाएं (Vacuoles)-पौधों की कोशिकाओं में कोशिका द्रव्य में बड़ी रिक्तिकाएं पाई जाती हैं। इनमें कोशिका रस भरा होता है। ये कोशिका का लगभग 90% भाग घेरती है। यह कोशिका को दृढ़ता प्रदान करने में भी सहायक होती हैं।
5. अजीवित पदार्थ (Cell Inclusion)-कोशिका द्रव्य में कुछ रासायनिक तथा उत्सर्जी पदार्थ भी पाये जाते हैं। ये पदार्थ स्टॉर्च, वसा, शर्करा, प्रोटीन, खनिज तथा एल्केलाइडज् होते हैं।
6. माइट्रोकांड्रिया अथवा कांड्रियोसोम (Chond- riosome)यह कोशिका के जीव द्रव्य में पाए जाने वाले दानेदार पदार्थों के छोटे समूह हैं। ये ऊर्जा का भंडारण करते हैं।
7. केंद्रक (Nucleus)—यह कोशिका द्रव्य के केंद्र में काले रंग के अनेक आकारों में पाई जाती है। यह केंद्रक कला से घिरी होती है। इसमें केंद्रक द्रव्य, केंद्रिका तथा गुण-सूत्र पाये जाते हैं। गुण-सूत्रों पर जीव होते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • जीवन की मौलिक इकाई

    MBD HINDI-HARYANA BOARD|Exercise लघु उत्तरात्मक प्रश्न|14 Videos
  • जीवन की मौलिक इकाई

    MBD HINDI-HARYANA BOARD|Exercise अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न|16 Videos
  • खाद्य संसाधनों में सुधार

    MBD HINDI-HARYANA BOARD|Exercise OTHER IMPORTANT QUESTIONS (बहु-विकल्पी प्रश्न)|65 Videos
  • जीवों में विविधता

    MBD HINDI-HARYANA BOARD|Exercise OTHER IMPORTANT QUESTIONS ( बहु -विकल्पी प्रश्न )|55 Videos
MBD HINDI-HARYANA BOARD-जीवन की मौलिक इकाई -बहुविकल्पी प्रश्नोत्तर
  1. एक पादप कोशिका की संरचना का सचित्र वर्णन करो।

    Text Solution

    |

  2. सबसे बड़ी कोशिका का उदाहरण है-

    Text Solution

    |

  3. मानव शरीर की सबसे लंबी कोशिका है-

    Text Solution

    |

  4. प्रोटीन संश्लेषण करता है-

    Text Solution

    |

  5. लाइसोसोम को कोशिका का कहते हैं

    Text Solution

    |

  6. जंतु कोशिका में नहीं पाई जाती-

    Text Solution

    |

  7. कोशिका में वसा तथा लिपिड का संश्लेषण किया जाता है-

    Text Solution

    |

  8. प्रोकैरियोटिक कोशिकाओं में नहीं पाया जाता-

    Text Solution

    |

  9. कोशिका की प्लाज्मा झिल्ली की मोटाई एक मिलीमीटर का कितना भाग होता है ?

    Text Solution

    |

  10. पादप कोशिका की कोशिका भित्ति एक परत है-

    Text Solution

    |

  11. अमीनो अम्लों से प्रोटीन संश्लेषण का मुख्य स्थान है-

    Text Solution

    |