Home
Class 9
BIOLOGY
CO2 तथा पानी जैसे पदार्थ कोशिका से कैसे...

`CO_2` तथा पानी जैसे पदार्थ कोशिका से कैसे अंदर तथा बाहर जाते हैं ? इस पर चर्चा करें।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

`CO_2` तथा पानी जैसे पदार्थ कोशिका झिल्ली से आर पार विसरण प्रक्रिया द्वारा आ-जा सकते हैं।
(i) `CO_2` का बाहर जाना-`CO_2`, एक कोशीय अपशिष्ट है जिसे कोशिका से बाहर निकालना आवश्यक है। जब कोशिका में इसकी मात्रा बढ़ जाती है तो इसकी सांद्रता वातावरण में उपस्थित `CO_2` की सांद्रता से बढ़ जाती है। जैसे ही कोशिका के भीतर और वाहर `CO_2` की सांद्रता में अंतर आता है वैसे ही उच्च सांद्रता से निम्न सांद्रता की ओर विसरण द्वारा कोशिका से `CO_2` बाहर निकल जाती है।
(ii) `O_2` का भीतर जाना-जब कोशिका में ऑक्सीजन की सांद्रता कम हो जाती है तो वह बाहर से कोशिका में विसरण द्वारा भीतर चली जाती है।
(iii) पानी का भीतर तथा बाहर जाना-पानी भी विसरण के नियमों के अनुसार व्यवहार करता है। पानी के अणुओं की गति जब वर्णात्मक पारगम्य हिल्ली से होती है तो उसे परासरण कहते हैं। प्लैज्मा झिल्ली से पानी की गति पानी में घुले हुए पदार्थों की मात्रा के कारण प्रभावित होती है। वर्णात्मक पारगम्य झिल्ली से पानी के अणु उच्च पानी की सांद्रता से निम्न पानी की सांद्रता की तरफ गति करते हैं । यदि कोशिका को तनु विलयन वाले माध्यम में रखा जाए तो पानी अधिक मान्ना में होने के कारण परासरण विधि से कोशिका में चला जाएगा पानी के अणु कोशिका झिल्ली के दोनों और आने- जाने के लिए स्वतंत्र होते हैं पर कोशिका के भीतर जाने वाले पानी की मात्रा कोशिका से बाहर आने वाले पानी की मात्रा से ज्यादा होगी, यदि कोशिका में पानी अभधिक गया तो वह फूलने लगती हैं। यदि कोशिका को ऐसे माध्यम में रखा जाए जिसमें बाहरी पानी की सांद्रता कोशिका में विद्यमान पानी की सांद्रता थे बराबर हो तो कोशिका झिल्ली से न पानी जाता है और न ही पानी आता है। यदि कोशिकाओं के बाहर बाला विलयन भीतर के घोल से सांद्र हो तो पानी परासरण से कोशिका से बाहर आ जाएगा जिस कारण कोशिका सिकुड़ जाएगी।
Promotional Banner