Home
Class 9
BIOLOGY
जन्तुओ में पाए जाने वाले विभिन्न उतक्को ...

जन्तुओ में पाए जाने वाले विभिन्न उतक्को के नाम लिखिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

जन्तुओ में अग्रलिखित चार प्रकार के ऊतकों पाए जाते है-
1. एपीथीलियमी ऊतक (Epithelial tissues) ये ऊतक जतुओं की बाहरी सतह तथा आंतरिक सतह का आवरण बनाते हैं।
2. संयोजी ऊतक (Connective tixsues) - ये ऊतक शरीर के विभिन्न अंगों को जोड़ने, बांधने तथा सुरक्षा प्रदान करने का कार्य करते हैं।
3. पेशीय ऊतक (Muscular tissues)- इसकी कोशिकाएं लंबी तथा बड़ी होती हैं। ये हमारे शरीर के विभिन्न भागों के गति करने में सहायता देते है।
4. तंत्रिका ऊतक (Nervous tissues) - यह ऊतक विशेष प्रकार की कोशिकाओं का बना होता है जिन्हें न्यूरान्ज कहते हैं। यह हमें उद्दीपनों की जानकारी देता है।
Promotional Banner