Home
Class 9
BIOLOGY
जीवो के पांच जगत के वर्गीकरण के आधार...

जीवो के पांच जगत के वर्गीकरण के आधार की व्याख्या कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

वर्हिटेकर ने सन् 1959 में जगत् के वर्गीकरण में पांच आधार स्थापित किए थे। वे हैं -मोनेरा, प्रोटिस्टा, फंजाई, प्लांटी और एनीमेलिया। इनका वर्गीकरण तीन विशिष्टताओं पर आधारित है
(1) कोशिकीय संरचना
(II) पोषण के स्रोत और तरीके
(III) शारीरिक संगठन

बाद में कार्ल बोस ने सन् 1977 में इसमें कुछ परिवर्तन किया था तथा मोनेरा किंगडम के आर्थीलैक्टेरिया और यूबैक्टेरिया भागों में विभाजित कर दिया था। वर्गीकरण की आधारभूत इकाई जाति (स्पीशीज) को माना गया है क्योंकि एक ही जाति के जीवों के बाह्य रूप से पर्याप्त समानता होती है। वर्हिटेकरके द्वारा वर्गीकृत पाँच जगत् हैं
(1) मोनेरा-इस वर्ग में उन एक कोशिकीय प्रोकेरियाटिक जीवों को स्थान दिया गया है जिनमें कोशिका भित्ति पाई जाती है। पोषण के आधार पर ये स्वपोषी या विषमपोषी दोनों हो सकते हैं। नीली हरी शैवाल, जीवाण, माइक्रो प्लाज्मा आदि इस वर्ग के उदाहरण हैं।
(II) प्रोटिस्टा-इस वर्ग में उन एक कोशिक, युकेरियोटिक जीवों को स्थान दिया जाता है जिनमें गमन के लिए सीलिया, फ्लैजेला नामक संरचनाएँ विद्यमान होती हैं। ये स्वपोषी और विषमपोषी दोनों प्रकार के होते हैं। एक कोशिक शैवाल, पैरामीशियम, डाइएटमस, प्रोटोजोवा, युग्लीना आदि इस वर्ग के उदाहरण हैं।

(III) फ्रंजाई-इन्हें मृत जीवी भी कहते हैं। ये विषमपोषी यूकेरियोटिक जीव सड़े-गले कार्बनिक पदार्थों पर निर्भर रहते हैं। इनमें से अनेक अपने जीवन में बहुकोशिक क्षमता पा लेते हैं। यीस्ट, मशरूम, पैंसीलियम आदि इनके उदाहरण

(IV) प्लांटी-इस वर्ग में बहुकोशिक यूकेरियोटिक जीवों को स्थान दिया जाता है जिनमें कोशिका भित्ति होती है। ये स्वपोषी हैं क्योंकि प्रकाश संश्लेषण विधि से ये अपना भोजन सूर्य के प्रकाश में क्लोरोफिल की सहायता से स्वयं तैयार करते हैं। सभी पेड़-पौधों को इसी वर्ग में रखा गया है। थैलोफ़ाइटा, ब्रायेफ़ाइटा, टेरिडोफाइटा, जिम्नोस्पर्म और एंजियोस्पर्म इसी के भाग हैं।
(V) एनीमेलिया-इस वर्ग में बहुकोशिकीय यूकेरियोटिक जीव को स्थान दिया जाता है। इनमें कोशिका भित्ति नहीं होती। इस वर्ग के जीव विषमपोषी होते हैं। सभी रीढ़धारी और अरीढ़धारी जंतु इसी वर्ग के उदाहरण हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • जीवों में विविधता

    MBD HINDI-HARYANA BOARD|Exercise OTHER IMPORTANT QUESTIONS ( दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न )|3 Videos
  • जीवों में विविधता

    MBD HINDI-HARYANA BOARD|Exercise OTHER IMPORTANT QUESTIONS ( लघु उत्तरात्मक प्रश्न )|36 Videos
  • जीवों में विविधता

    MBD HINDI-HARYANA BOARD|Exercise पाठ्य- पुस्तक के प्रश्न|17 Videos
  • जीवन की मौलिक इकाई

    MBD HINDI-HARYANA BOARD|Exercise बहुविकल्पी प्रश्नोत्तर|10 Videos
  • हम बीमार क्यों होते है ?

    MBD HINDI-HARYANA BOARD|Exercise बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर|9 Videos