Home
Class 9
BIOLOGY
विभिन्न खादें कौन-कौन सी होती हैं और ये ...

विभिन्न खादें कौन-कौन सी होती हैं और ये मिट्टी को किस प्रकार प्रभावित करती हैं ?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

खादें निम्नलिखित प्रकार की होती हैं - (i) गोबर की खाद (Farm Yard Manure)-इसे एफ० वाई० एम० भी कहते हैं । यह पशुओं के गोबर और मूत्र, उनके नीचे के बिछावन तथा उनके खाने से बचे व्यर्थ चारे आदि जैविक पदार्थों से बनती है। यह सभी खादों में श्रेष्ठ मानी जाती है। इसमें सभी पोषक तत्व होते हैं। यह मिट्टी में पौधे के लिए आवश्यक तत्वों की मात्रा बढ़ाने के अतिरिक्त मिट्टी की भौतिक, जैविक तथा रासायनिक दशा को भी सुधारती है। इसमें 0.5% नाइट्रोजन, 0.2% फॉस्फोरस तथा 0.05% पोटाश होती है।
(ii) कंपोस्ट खाद (Compost Manure) - यह खाद पौधे और उनके अवशेष पदार्थों, कूड़े-कर्कट, पशुओं के गोबर, मनुष्य के मल-मूत्र आदि कार्बनिक पदार्थों के जीवाणु तथा कवकों की क्रिया द्वारा तैयार की जाती है। यह मिट्टी की उर्वरा शक्ति को स्थिर रखने, बढ़ाने तथा पुनः प्राप्त करने के लिए उपयोगी है। (iii) हरी खाद (Green Manure)—फसलों को उगाकर उन्हें फूल आने से पहले ही हरी अवस्था में खेत में जोतकर सड़ा देने को हरी खाद कहते हैं। यह भूमि की उर्वरा शक्ति को बढ़ाती है। हरी खाद के लिए दलहनी फसलें अधिक उपयोगी हैं। दलहनी फसलों की जड़ों में नाइट्रोजन स्थिरीकरण जीवाणु होते हैं जो भूमि में नाइट्रोजन की मात्रा को बढ़ाते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • खाद्य संसाधनों में सुधार

    MBD HINDI-HARYANA BOARD|Exercise OTHER IMPORTANT QUESTIONS (अति लघु उत्तरीय प्रश्न)|116 Videos
  • खाद्य संसाधनों में सुधार

    MBD HINDI-HARYANA BOARD|Exercise OTHER IMPORTANT QUESTIONS (बहु-विकल्पी प्रश्न)|65 Videos
  • खाद्य संसाधनों में सुधार

    MBD HINDI-HARYANA BOARD|Exercise OTHER IMPORTANT QUESTIONS (दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न)|18 Videos
  • ऊतक

    MBD HINDI-HARYANA BOARD|Exercise बहुविकल्पी प्रश्नोत्तर|10 Videos
  • जीवन की मौलिक इकाई

    MBD HINDI-HARYANA BOARD|Exercise बहुविकल्पी प्रश्नोत्तर|10 Videos
MBD HINDI-HARYANA BOARD-खाद्य संसाधनों में सुधार -OTHER IMPORTANT QUESTIONS (लघु उत्तरात्मक प्रश्न)
  1. सूक्ष्म पोषक तत्व क्या होते हैं ?

    Text Solution

    |

  2. खाद की परिभाषा लिखिए।

    Text Solution

    |

  3. विभिन्न खादें कौन-कौन सी होती हैं और ये मिट्टी को किस प्रकार प्रभावित ...

    Text Solution

    |

  4. हरी खाद क्या होती है ?

    Text Solution

    |

  5. हरी खाद क्या है?

    Text Solution

    |

  6. उर्वरक क्या होते हैं ?

    Text Solution

    |

  7. उर्वरकों को उपयुक्त उदाहरण देकर वर्गीकृत करिए।

    Text Solution

    |

  8. भारत में विभिन्न सिंचाई प्रणाली क्या है ?

    Text Solution

    |

  9. खेत में दिए गए जल की क्षमता कैसे बढ़ाई जाती है ?

    Text Solution

    |

  10. फसल उत्पादन में कौन-कौन से पीड़क जीव होते हैं ?

    Text Solution

    |

  11. पीड़क जीवों के उन्मूलन के उपाय बताइए।

    Text Solution

    |

  12. खरीफ और रबी मौसम के दो-दो खरपतवारों के नाम बताइए। इनकी रोकथाम किस प्रक...

    Text Solution

    |

  13. भंडारण में अनाज को क्षति पहुँचाने वाले कारकों का ब्यौरा दीजिए।

    Text Solution

    |

  14. अनाज के सुरक्षित भंडारण हेतु विभिन्न उपायों का विवरण दीजिए।

    Text Solution

    |

  15. अनाज भंडारण के उन्नत भंडारों के नाम बताइए

    Text Solution

    |

  16. अनाज भंडारण में अनाज कैसे सुरक्षित रहता है ?

    Text Solution

    |

  17. हमारे खाद्य के स्रोतों को सूचीबद्ध कीजिए। उन्हें वनस्पति तथा पशु उत्पा...

    Text Solution

    |

  18. पौधों की वृद्धि के लिए उन पोषक तत्वों को लिखिए जिनकी उन्हें अत्यधिक तथ...

    Text Solution

    |

  19. मृदा का पुनः पूरण करना क्यों आवश्यक है ?

    Text Solution

    |

  20. मृदा के पुनः पूरण करने की दो विधियों का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |