Home
Class 9
CHEMISTRY
पदार्थ के कणों की क्या विशेषताएं होती है...

पदार्थ के कणों की क्या विशेषताएं होती है ?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

प्रत्येक पदार्थ कणों के मिलने से बनता है। प्रत्येक पदार्थ के कण बहुत छोटे होते हैं इतने छोटे कि उन कि छोटे आकार की हम कल्पना भी नहीं कर सकते। उनकी विशेषताएं निम्नलिखित है -
(1) पदार्थ के कणों के बीच रिक्त स्थान होता है।
(2) पदार्थ के कण निरंतर गतिशील होते हैं। उनमें गतिज ऊर्जा होती है।
(3) पदार्थ के कण एक-दूसरे को आकर्षित करते हैं। यह आकर्षण बल अलग-अलग पदार्थों में अलग-अलग होता है।
(4) पदार्थ के कण स्वयं अन्तःमिश्रित हो जाते हैं।
(5) तापमान बढ़ाने से कणों की गतिज ऊर्जा बढ़ जाती है।
Promotional Banner