Home
Class 9
CHEMISTRY
पदार्थ की विशेषताएं क्या हैं ? पदार्थ की...

पदार्थ की विशेषताएं क्या हैं ? पदार्थ की तीन अवस्थाओं के गुण संक्षेप में लिखिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

1. पदार्थ स्थान घेरते हैं - वस्तु द्वारा घेरा हुआ स्थान आयतन कहलाता है।
सभी वस्तुएं स्थान तो घेरती हैं, लेकिन समान रूप से नहीं घेरती हैं। कुछ वस्तुएं कम और कुछ वस्तुएं अधिक स्थान घेरती हैं , जैसे - एक पुस्तक पैंसिल की अपेक्षा अधिक स्थान घेरती है।
2. पदार्थ भार रखते हैं - सभी वस्तुओं में भार होता है, पर सभी में समान रूप से भार नहीं होता है। यह इस पर निर्भर करता है जो कि वस्तु में अनु कितनी दृढ़ता से व्यवस्थित हैं। सभी पदार्थों को तीन अवस्थाओं में वर्गीकृत किया गया है -
ठोस (solid) - ऐसे पदार्थ जिनकी आकृति और आयतन दोनों ही निश्चित होते हैं, ठोस कहलाते हैं। जैसे -पत्थर , लोहा आदि।
ठोस के गुण -
(1) ठोस का आयतन निश्चित होता है।
(2) ठोस की आकृति निश्चित होती है।
(3) ये कठोर और दृढ़ होते हैं।
(4) ठोस बहते नहीं हैं। इनका ढेर लगाया जा सकता है।
(5) ठोसों को संपीडित नहीं किया जा सकता है।
(6) ठोसों के अणुओं के मध्य अधिक आकर्षण बल पाया जाता है।
(7) ठोस में बहुत-से-मुक्त पृष्ठ हो सकते हैं।
द्रव (Liquid) - वह पदार्थ जिनका आयतन तो निश्चित होता है, परन्तु आकृति निश्चित नहीं होती है तथा एक मुक्त पृष्ठ होता है, द्रव कहलाता है। उदाहरण - जल, दूध आदि।
(1) द्रव का आयतन निश्चित होता है।
(2) द्रव की आकृति निश्चित नहीं होती है। यह उसी बर्तन की आकृति ग्रहण कर लेता है जिसमे रखा है।
(3) द्रव के रखने के लिए बर्तन की आवश्यकता होती है।
(4) द्रव का ऊपरी पृष्ठ खुला होता है।
(5) द्रव के अणुओं के मध्य लगने वाला आकर्षण बल, ठोसों की अपेक्षा कम होता है |
गैस (gas) - वह पदार्थ जिसमें न तो आकृति और न ही आयतन निश्चित होता है, गैस कहलाता है। यह सरलता से संपीड़ित हो जाता है और इसका कोई मुक्त पृष्ठ नहीं होता है। उदाहरण - ऑक्सीजन, नाइट्रोजन, भाप आदि।
गैसों के गुण -
(1) गैसों की आकृति निश्चित नहीं होती है। ये जिस बर्तन में रखी जाती हैं, उसी का आकार ग्रहण कर लेती हैं।
(2) गैसों का आयतन निश्चित होता है। ये उसी बर्तन का आयतन ग्रहण कर लेती हैं, जिसमे इनको रखा जाता है।
(3) गैस को संपीड़ित किया जा सकता है।
(4) गैस का मुक्त पृष्ठ नहीं होता है।
(5) गैस के अणुओं के बीच आकर्षण बल कम होता है।
(6) गैस सभी दिशाओं में बह सकती है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • हमारे आस-पास के पदार्थ

    MBD HINDI-HARYANA BOARD|Exercise लघु उत्तरात्मक प्रश्न|20 Videos
  • हमारे आस-पास के पदार्थ

    MBD HINDI-HARYANA BOARD|Exercise अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न|20 Videos
  • परमाणु की संरचना

    MBD HINDI-HARYANA BOARD|Exercise बहुविकल्पी प्रश्नोत्तर|10 Videos
MBD HINDI-HARYANA BOARD-हमारे आस-पास के पदार्थ-बहुविकल्पी प्रश्नोत्तर
  1. पदार्थ की विशेषताएं क्या हैं ? पदार्थ की तीन अवस्थाओं के गुण संक्षेप म...

    Text Solution

    |

  2. पदार्थ के कणों के बीच पर्याप्त स्थान कैसा होता है ?

    Text Solution

    |

  3. जलती हुई अगरबत्ती की सुगंध दूर तक फैलती है

    Text Solution

    |

  4. पदार्थ के कणों में कौन-सी ऊर्जा होती है ?

    Text Solution

    |

  5. तापमान बढ़ने से कणों की गति पर क्या प्रभाव पड़ता है ?

    Text Solution

    |

  6. सबसे अधिक संपीड्यता होती है

    Text Solution

    |

  7. गैस के कणों की गति बढ़ जाती है

    Text Solution

    |

  8. गर्म खाने की गंध ठंडे खाने की गंध की अपेक्षा शीघ्र हमारे पास पहुंच जात...

    Text Solution

    |

  9. बर्फ का गलनांक है

    Text Solution

    |

  10. सुविधा के लिए कैल्विन (K) है -

    Text Solution

    |

  11. शुष्क बर्फ़ है

    Text Solution

    |

  12. तेज़ गति की वायु से वाष्पण होता है

    Text Solution

    |

  13. हथेली पर एसीटोन/पेट्रोल/स्पिरिट लगने से ठंडक प्रदान करती है। क्यों ?

    Text Solution

    |