Home
Class 9
PHYSICS
न्यूटन के गति-नियमों की परिभाषा तथा व्या...

न्यूटन के गति-नियमों की परिभाषा तथा व्याख्या उदाहरण सहित दो।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

न्यूटन का पहला गति-नियम बताता है, "इस ब्रह्मांड में सभी कुछ तब तक विराम अवस्था या सरल रेखीय एक समान गति में ही रहेगा, जब तक कोई बाहरी बल अवस्था परिवर्तन के लिए इस पर क्रिया नहीं करता है
इस नियम के अनुसार गति को दो भागों में विभाजित किया जा सकता है(1) पहले भाग के अनुसार जो वस्तु विराम अवस्था में है वह तब तक विराम अवस्था में ही रहेगी, जब तक इसकी अवस्था परिवर्तन के लिए बाहर से कोई बल नहीं लगाया जाता। वह स्वयं ही स्पष्ट है। हम देखते हैं कि मेज पर पड़ी पुस्तक तब तक वहीं पड़ी रहेगी, जब तक कोई उसे उठाता नहीं।
(0) इस नियम के दूसरे भाग के अनुसार कोई वस्तु सरल रेखीय एक समान गति से गतिशील तब तक ऐसा करती रहेगी, जब तक उसे रोकने के लिये कोई बाहरी बल नहीं लगाया जाता। किंतु ऐसा हमारे दैनिक जीवन से कुछ भिन्न दिखाई देता है। उदाहरण के लिए जैसे ही हम बल लगाना बंद करते हैं साइकिल रुक जाती है। ध्यानपूर्वक अध्ययन से पता चला कि साइकिल के टायरों और भूमि के बीच घर्षण वल क्रिया करता है जो बाहरी विपरीत बल के रूप में क्रिया करता है। वायु के कारण भी गति अवरुद्ध होती है।
न्यूटन का दूसरा गति-नियम-यह बताता है कि () किसी वस्तु की संवेग परिवर्तन की दर उस पर क्रिया कर रहे बल के समानुपाती होती है। और (i) बाहरी बल के कारण हो रहा संवेग परिवर्तन लगाये गए बल की दिशा में क्रिया करता है।
जब कोई बल किसी वस्तु पर क्रिया करता है, तो यह वस्तु का संवेग परिवर्तन करता है। यदि बल दुगुना होता है तो संवेग में भी दुगुना परिवर्तन होता है। अतः जितना अधिक बल लगाया जाता है, संवेग परिवर्तन की दर भी उतनी ही अधिक होती है। संवेग द्रव्यमान और वेग का गुणनफल है। प्रायः द्रव्यमान परिवर्तन नहीं होता। अतः संवेग परिवर्तन की दर वास्तव में वेग परिवर्तन की दर है। अत: लगाया गया बल प्रवेग के समानुपाती है।
जब विराम अवस्था में पड़ी वस्तु पर कोई बाहरी वल क्रिया करता है तो वस्तु बल की दिशा में गतिशील हो जाती है। जब बल गतिशील वस्तु की गति की दिशा में क्रिया करता है तो वस्तु का संवेग बढ़ जाता है। जब बल गतिशील वस्तु पर गति की विपरीत दिशा में क्रिया करता है तो संवेग कम हो जाता है।
न्यूटन का तीसरा गति-नियम-यह नियम बताता है कि "प्रत्येक क्रिया के लिए बराबर और विपरीत प्रतिक्रिया होती है।"
व्याख्या के लिए उदाहरण (1) दो एक समान स्प्रिंग तुलाओं पर विचार करो, जो एक-दूसरे के साथ हुक में हुक डाल कर जुड़े हुए हैं। स्प्रिंग तुला A का एक सिरा स्थिर सहारे में बंधा हुआ है। तुला B के स्वतंत्र सिरे को दाई ओर खींचो। हम दोनों तुलाओं में एक समान पठन देखते हैं। तुला A तुला B को उसी बल के साथ विपरीत दिशा में खींचती है। यह चित्र में दिखाया

जब हम चलते है तो हमारे पैर धरती को पीछे को ओर धकेलते है | प्रतिक्रया स्वपरू धरती हमारे पैरों को आगे की ओर धकेलती है | धरती द्वारा हमारे पैरों पर हुई प्रतिक्रया के फलस्वरूप ही हम चल पाते है | यदि फर्श फिसलन भरा हो तो चला कठिन हो जाता है | इसका कारण या है की फिसलन भरी जगह पर घूणर्न बहुत कम होता है और ऐसी जगह पर सरलता से पीछे की दिशा में क्रिया कर पाते |
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • बल तथा गति के नियम

    MBD HINDI-HARYANA BOARD|Exercise OTHER IMPORTANT QUESTIONS (लघु उत्तरात्मक प्रश्न)|40 Videos
  • बल तथा गति के नियम

    MBD HINDI-HARYANA BOARD|Exercise OTHER IMPORTANT QUESTIONS (अति लघु उत्तरीय प्रश्न)|79 Videos
  • बल तथा गति के नियम

    MBD HINDI-HARYANA BOARD|Exercise अतिरिक्त अभ्यास|5 Videos
  • बल तथा गति

    MBD HINDI-HARYANA BOARD|Exercise अति उत्तरात्मक प्रश्न|13 Videos
  • हम बीमार क्यों होते है ?

    MBD HINDI-HARYANA BOARD|Exercise OTHER IMPORTANT QUESTIONS- लघु उत्तरात्मक प्रश्न|89 Videos
MBD HINDI-HARYANA BOARD-बल तथा गति के नियम -OTHER IMPORTANT QUESTIONS (दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न)
  1. संवेग और बल की परिभाषा दे। इनकी इकाइयां भी दे।

    Text Solution

    |

  2. (क) संतुलित बल की परिभाषा दे। उदाहरण सहित इसकी व्यख्या करे। (ख) बलों...

    Text Solution

    |

  3. (क) अंसतुलित बलों की परिभाषा दो। (क) उदाहरण सहित व्याख्या करों की अस...

    Text Solution

    |

  4. गैलिलियों ने अनंत तल पर वस्तुओं को गति करते देख क्या निष्कर्ष निलाता थ...

    Text Solution

    |

  5. न्यूटन के गति-नियमों की परिभाषा तथा व्याख्या उदाहरण सहित दो।

    Text Solution

    |

  6. (क) पहले गति-नियम से बल की परिभाषा निरूपति करों | (गणात्मक परिभाषा) ...

    Text Solution

    |

  7. बल और संवेग में संबंध स्थापित करो।

    Text Solution

    |

  8. (क) जड़त्व की परिभाषा दो। (ख) जड़त्व की किस्में बताओ। हरेक के लिए दो...

    Text Solution

    |

  9. संवेग संरक्षण का नियम बताओ। तीसरे गति-नियम की सहायता से इसे सिद्ध करो।

    Text Solution

    |

  10. जय बंदूक से गोली चलाई जाती है तो बंदूक पीछे की ओर प्रतिक्षेपित होती है...

    Text Solution

    |

  11. घर्षण की परिभाषा दो। घर्षण को प्रभावित करने वाले कारक कौन-से हैं ?

    Text Solution

    |

  12. घर्षण एक आवश्यक बुराई है।" स्पष्ट करो।

    Text Solution

    |